काउंटडाउन शुरू! आज रात खत्म होगी Black Friday Sale, Amazon-Flipkart पर साल के सबसे बड़े ऑफर्स
Black Friday Online Discounts: Black Friday Sale अपने भारी-भरकम डिस्काउंट, शॉपिंग साइट्स की भीड़ और ऑनलाइन ट्रैफिक बढ़ा देने वाली डील्स के लिए जानी जाती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Black Friday Sale में क्या है खास। (सौ. Flipkart)
Discount Upto 65 Percent Black Friday Sale: दुनिया भर में मशहूर ब्लैक फ्राइडे सेल अपने भारी-भरकम डिस्काउंट, शॉपिंग साइट्स की भीड़ और ऑनलाइन ट्रैफिक बढ़ा देने वाली डील्स के लिए जानी जाती है। सालभर अलग-अलग फेस्टिव सेल आती हैं, लेकिन ब्लैक फ्राइडे सेल का उत्साह बिल्कुल अलग होता है। “Black Friday Sale” का नाम सुनते ही लोगों के मन में बड़े-बड़े ऑफर्स और धमाकेदार खरीदारी का ख्याल आना स्वाभाविक है।
आखिर क्यों कहा जाता है इसे Black Friday?
दुनिया भर में करोड़ों लोग इस सेल का इंतजार करते हैं, लेकिन कभी सोचा है कि इस फेस्टिव शॉपिंग डे को “ब्लैक” नाम क्यों दिया गया? ब्लैक फ्राइडे की जड़ें अमेरिका में हैं। यह थैंक्सगिविंग के अगले दिन, यानी नवंबर के चौथे शुक्रवार को मनाया जाता है। थैंक्सगिविंग अमेरिका का बड़ा त्योहार है और यही क्रिसमस शॉपिंग सीजन की अनौपचारिक शुरुआत मानी जाती है। इसी दिन से रिटेलर्स जमकर ऑफर्स देने लगते हैं।
“Black Friday” शब्द पहली बार 1950 के दशक में फिलाडेल्फिया पुलिस ने भीड़, ट्रैफिक और अव्यवस्था को दर्शाने के लिए नकारात्मक अर्थ में इस्तेमाल किया था। बाद में 1980 के दशक में व्यापारियों ने इसे सकारात्मक अर्थ दिया, बताते हुए कि यह वह दिन है जब उनका बिज़नेस घाटे से निकलकर मुनाफे में आ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Netflix के मास्टरमाइंड अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, क्या बदलने वाला है कंपनी का भविष्य?
iPhone 18 Pro का नया रंग मचा देगा धूम, Apple का बड़ा बदलाव, पुराने कलर होंगे गायब
मोबाइल लेने वालों के लिए बड़ी खबर, Vivo ला रहा 200MP कैमरा वाला धांसू फोन
अब AI ढूंढेगा नई दवाएं, बीमारी का इलाज होगा तुरंत? जानिए GPT-Rosalind क्या है
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सबसे बड़ा क्रेज
पहले यह सेल केवल ऑफलाइन स्टोर्स में लोकप्रिय थी, पर अब इसका सबसे ज्यादा क्रेज ऑनलाइन देखा जाता है। अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, क्रोमा जैसे प्लेटफॉर्म्स भारी डिस्काउंट देकर ग्राहकों की भीड़ खींचते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम एप्लायंसेज़ से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक, हर कैटेगरी में धमाकेदार ऑफर्स मिल रहे हैं।
Black Friday Sale 2025: कहां मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट?
Amazon
- सेल: 28 नवंबर से 1 दिसंबर
- स्मार्ट टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 55-65% तक छूट
- बैंक ऑफर:
- एक्सिस, BoB, HDFC कार्ड पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट
- ICICI Amazon Pay कार्ड पर 5% डिस्काउंट + 5% कैशबैक
Flipkart
- सेल: 23 से 28 नवंबर
- HSBC और BoB कार्ड पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट
- कई ब्रांड्स पर 50-65% तक की छूट
ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S25 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी डील, Flipkart और Amazon में टक्कर
Croma
- सेल: 22 से 30 नवंबर
- इलेक्ट्रॉनिक्स पर कई स्टोर-एक्सक्लूसिव ऑफर्स
- TV और Refrigerator पर सबसे बड़ी डील्स
TV डिस्काउंट
- छोटे टीवी (32-43 इंच):
- Amazon पर VW और Acer पर 64-67% छूट
- Flipkart पर Foxsky पर 67% डिस्काउंट
बड़े टीवी (50+ इंच):
- Flipkart: Toshiba और Realme पर 55% ऑफ
- Amazon: TCL पर 62% छूट
Refrigerator Mega Deals Samsung 183L 4-Star Refrigerator
- Flipkart कीमत: ₹15,790
- असली कीमत: ₹22,999
- 45% बिजली बचत, Direct Cool टेक्नोलॉजी, Digital Inverter सपोर्ट
Godrej 185L 5-Star Refrigerator
- सेल कीमत: ₹15,790
- असली कीमत: ₹23,990
- 55% बिजली बचत, Turbo Cooling, बड़े स्टोरेज चेंबर
