Motorola यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट! नया Android 15 अपडेट कर सकता है फोन को खराब
बेहतर होगा कि फिलहाल इसे टाल दें। हाल ही में जारी Android 15 अपडेट के बाद कई यूजर्स को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Motorola में क्या है खा फीचर्स। (सौ. Motorola)
नवभारत टेक डेस्क: यदि आपके पास Motorola स्मार्टफोन है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपने अभी तक अपने फोन को अपडेट नहीं किया है, तो बेहतर होगा कि फिलहाल इसे टाल दें। हाल ही में जारी Android 15 अपडेट के बाद कई यूजर्स को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Motorola Android 15 अपडेट से बढ़ी मुश्किलें
Motorola इस बार अपने नए Android 15 अपडेट को लेकर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट के चलते कई स्मार्टफोन यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्या है समस्या?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ThinkPhone 25, 2023 Razr Plus और Edge 50 Neo जैसे कई Motorola स्मार्टफोन्स में स्टॉक लॉन्चर (डिफॉल्ट होम स्क्रीन एप) लगातार क्रैश हो रहा है। इससे फोन पूरी तरह अनयूजेबल हो रहा है और यूजर्स किसी भी एप को सही से एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Android 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया
Motorola का नया धमाका: 50 हजार से कम में iPhone जैसी फीलिंग? Edge 70 Pro+ लॉन्च से पहले हुआ लीक
मोबाइल पर नहीं आया Emergency Alert? घबराइए नहीं, ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार
Motorola Edge 70 Pro: ₹40 हजार से कम में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख हो जाएंगे हैरान
थर्ड-पार्टी लॉन्चर इस्तेमाल करने वाले सुरक्षित?
कुछ यूजर्स ने Nova Launcher और Microsoft Launcher जैसे थर्ड-पार्टी लॉन्चर्स का उपयोग कर इस समस्या से बचने की कोशिश की है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टॉक लॉन्चर थर्ड-पार्टी लॉन्चर्स के बावजूद सिस्टम सेटिंग्स को ओवरराइड कर रहा है, जिससे समस्या पूरी तरह हल नहीं हो रही है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Motorola की ओर से क्या प्रतिक्रिया आई?
फिलहाल Motorola की ओर से इस अपडेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि जब तक कंपनी इस समस्या का समाधान नहीं निकालती, तब तक अपने फोन को अपडेट करने से बचें।
