अब बिना बैलेंस के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानिए BHIM UPI का नया फीचर
UPI transaction Without money: बैंक अकाउंट में बैलेंस नहीं है, तब भी अब आप UPI पेमेंट कर सकेंगे। थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत होगी और न ही किसी को कॉल करने की।
- Written By: सिमरन सिंह
BHIM UPI ने निकाला नया फीचर। (सौ. BHim)
BHIM UPI feature: अगर आपके बैंक अकाउंट में बैलेंस नहीं है, तब भी अब आप UPI पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए न किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत होगी और न ही किसी को कॉल करने की। BHIM UPI में जोड़ा गया नया “UPI Circle” फीचर यूजर्स को ऐसा करने की सुविधा देता है। इस फीचर के जरिए परिवार या भरोसेमंद दोस्तों की मदद से आप अपने अकाउंट से आसानी से पेमेंट कर सकते हैं, भले ही आपके अकाउंट में उस समय पैसा न हो।
क्या है BHIM UPI का “UPI Circle” फीचर?
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा पेश किया गया UPI Circle फीचर एक अनोखा विकल्प है, जो डिजिटल पेमेंट को और सुविधाजनक और समावेशी बनाता है। इस फीचर के तहत आप अपने परिवार, दोस्तों या भरोसेमंद व्यक्तियों को अपने UPI अकाउंट से पेमेंट करने की अनुमति दे सकते हैं।
यूजर पहले अपने “सर्किल” में उन लोगों को जोड़ सकता है जिन्हें वह अपने अकाउंट से ट्रांजैक्शन की मंजूरी देना चाहता है। साथ ही, इसमें स्पेंड लिमिट सेट करने और हर ट्रांजैक्शन से पहले मैनुअल अप्रूवल देने का विकल्प भी मिलता है। इससे आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
इंटरनेट नहीं तो भी पेमेंट रुकेगा नहीं: UPI 123Pay से अब कॉल करके भेजें पैसे
BHIM UPI ऐप पर बड़ा अपडेट, अब ऐप पर ही आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकेंगे यूजर्स
हिंगनघाट में 43 लाख रुपये का बड़ा घोटाला, को-ऑपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप
50 रुपये का लालच, 500 रुपये का नुकसान, नया UPI Scam कर रहा है लोगों को कंगाल
कैसे बनाएं अपना “UPI Circle”?
- सबसे पहले BHIM UPI ऐप खोलें।
- होम स्क्रीन पर “UPI Circle” ऑप्शन पर टैप करें।
- अब “Add Family & Friends” चुनें।
- उस व्यक्ति को जोड़ें जिसे आप अपने अकाउंट से ट्रांजैक्शन की अनुमति देना चाहते हैं।
- आप उस व्यक्ति को फोन नंबर या UPI ID से जोड़ सकते हैं।
- अब “Spend with Limit” या “Approval Required” विकल्प चुनें।
- अगर आप Spend with Limit चुनते हैं, तो जुड़ा व्यक्ति सिर्फ तय सीमा तक ही पेमेंट कर पाएगा।
- वहीं Approval Required चुनने पर, हर ट्रांजैक्शन से पहले आपकी मंजूरी जरूरी होगी।
ये भी पढ़े: Zoho का Ulaa ब्राउजर बना लोगों की पहली पसंद, प्राइवेसी और स्पीड में छोड़ा क्रोम को पीछे
किसे मिलेगी सबसे ज्यादा सुविधा?
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो बैंक अकाउंट नहीं रखते या UPI इस्तेमाल करने में सहज नहीं हैं, जैसे परिवार के बुजुर्ग सदस्य या घरेलू मददगार। उनके लिए परिवार का कोई सदस्य पेमेंट की अनुमति देकर मदद कर सकता है।
ध्यान दें
BHIM UPI का यह नया “UPI Circle” फीचर डिजिटल इंडिया के मिशन को और आगे बढ़ाने वाला कदम है। यह न केवल डिजिटल पेमेंट्स को सरल बनाएगा बल्कि भरोसे और सुरक्षा का नया स्तर भी जोड़ेगा।
