नेपाल में भी चला BHIM UPI, भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने किया सफल पेमेंट
BHIM UPI Nepal : भारतीय ट्रैवल व्लॉगर श्वेता राठौर ने काठमांडू में BHIM UPI से पेमेंट कर दिखाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। इस कदम से भारतीय यात्रियों को नेपाल में QR कोड पर भुगतान की सुविधा मिली।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
BHIM UPI Nepal : भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम अब सीमाओं के पार भी अपनी पहचान बना रहा है। ट्रैवल व्लॉगर Shweta Rathore ने नेपाल यात्रा के दौरान एक रेस्टोरेंट में BHIM UPI से पेमेंट कर सभी को चौंका दिया।
उन्होंने इस अनुभव का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें दिखाया कि काठमांडू में भी वह उसी तरह भुगतान कर पाईं जैसे भारत में करती हैं। उनका कहना था, “मैंने नेपाल में UPI टेस्ट किया और यह बिना किसी दिक्कत के काम कर गया।”
नेपाल में चल रहा BHIM UPI
वीडियो में श्वेता बताती हैं कि रेस्टोरेंट में लगा QR कोड नेपाल के घरेलू पेमेंट नेटवर्क Fonepay से जुड़ा था। उन्होंने BHIM ऐप से कोड स्कैन किया, जिसके बाद इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन सक्षम करने का विकल्प आया।
जैसे ही उन्होंने इसे एक्टिव किया, पेमेंट तुरंत प्रोसेस हो गया। बिल की राशि नेपाली रुपये में दिखाई दी और अपने आप 1 INR = 1.60 NPR की दर से कन्वर्ट हो गई। खास बात यह रही कि ट्रांजैक्शन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं कटा।
ये खबर भी पढ़ें : शादी में बुफे छोड़ मेहमानों ने लगाई मैगी स्टॉल पर लाइन, वीडियो वायरल
क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल पेमेंट सिस्टम की सुविधा
नेपाल ने 2024 में आधिकारिक रूप से UPI भुगतान स्वीकार करना शुरू किया। यह पहल National Payments Corporation of India और फोनेपे के बीच साझेदारी के बाद संभव हुई।
इस कदम से भारतीय यात्रियों को नेपाल में QR कोड आधारित भुगतान करने की सुविधा मिली है। यह क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल पेमेंट सिस्टम के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है और आने वाले समय में अन्य देशों में भी इसी तरह की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है।
