Blue Whale के बाद अब Korean Lover Game ले रहा जान, ऑनलाइन प्यार के नाम पर जिंदगियां कुर्बान
Online Game Danger: Blue Whale Game ने दुनिया को दहला दिया था और अब उसी तरह का डर Korean Lover Game के रूप में सामने आ रहा है। इन ऑनलाइन गेम्स में खिलाड़ियों को एक के बाद एक चैलेंज दिए जाते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Korean Lover Game (Source. X)
What is Korean Lover Game: कभी Blue Whale Game ने दुनिया को दहला दिया था और अब उसी तरह का डर Korean Lover Game के रूप में सामने आ रहा है। इन ऑनलाइन गेम्स में खिलाड़ियों को एक के बाद एक चैलेंज दिए जाते हैं, जो शुरुआत में मासूम लगते हैं लेकिन धीरे-धीरे जानलेवा बन जाते हैं। Blue Whale गेम की वजह से पहले ही कई लोगों की जान जा चुकी है और अब Korean Lover Game को लेकर भी गंभीर खतरे की आशंका जताई जा रही है।
गाजियाबाद की घटना ने बढ़ाई चिंता
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भारत सिटी इलाके में रहने वाली तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें Korean Lover Game की गिरफ्त में थीं। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेम्स की खतरनाक सच्चाई को उजागर कर दिया है।
क्या है Korean Lover Game?
Korean Lover Game एक ऑनलाइन, टास्क-बेस्ड इंटरैक्टिव गेम बताया जा रहा है। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक थीम और टास्क आधारित रोमांटिक गेम है, जिसमें खिलाड़ी एक वर्चुअल पार्टनर के साथ बातचीत करता है। यह गेम मोबाइल प्लेटफॉर्म और वेबसाइट्स पर आसानी से उपलब्ध है और पूरी तरह से कोरियन पॉप कल्चर जैसे K-ड्रामा और K-पॉप पर आधारित है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस गेम में कुल 50 टास्क दिए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण कोरिया में आ गया रोबोट भिक्षु, गले में माला पहनकर कराएगा पूजा-पाठ, क्या इंसानी गुरुओं की होगी छुट्टी?
54 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में फंसा रहा रिटायर्ड बैंक मैनेजर, खाते से उड़ गए 40 लाख, ऐसे चलता है नया साइबर जाल
AI Gift Card Scam: खाते से उड़ गए पैसे, ChatGPT और Gemini के नाम पर नया फ्रॉड, जानें क्या है बड़ा खतरा
मुंबई: रिटायर बैंक मैनेजर 54 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’; ATS और NIA के नाम पर ठगों ने लूटे 40.90 लाख रुपये
कैसे फंसते हैं खिलाड़ी इस जाल में
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि इस गेम में खिलाड़ी एक वर्चुअल साथी चुनते हैं, जो कोरियन भाषा में बात करता है, प्यार भरे मैसेज भेजता है और रोज नए टास्क देता है। शुरुआत में ये टास्क बेहद सामान्य होते हैं जैसे लगातार चैटिंग करना, फोटो शेयर करना या लंबे समय तक बातचीत में बने रहना। लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है, टास्क ज्यादा निजी, भावनात्मक और कुछ मामलों में जोखिम भरे हो जाते हैं।
Blue Whale से कितनी मिलती-जुलती है यह गेम
कई रिपोर्ट्स में Korean Lover Game की तुलना Blue Whale Challenge से की जा रही है। Blue Whale की शुरुआत रूस में हुई थी और 2016–2017 के दौरान यह गेम काफी चर्चा में रहा। इसमें 50 दिनों में 50 टास्क दिए जाते थे, जिनका आखिरी चैलेंज खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा था। शुरुआत में टास्क आसान होते थे जैसे आधी रात को जागना या डरावनी फिल्म देखना लेकिन बाद में ये बेहद खतरनाक हो जाते थे। विशेषज्ञों का मानना है कि Korean Lover Game भी इसी तरह धीरे-धीरे यूजर्स को मानसिक रूप से तोड़ता है।
ये भीि पढ़े: एक WhatsApp लिंक और उड़ गए 4 लाख रुपये, ट्रैफिक चालान के नाम पर कैसे फंसा पढ़ा-लिखा आदमी
बच्चों और युवाओं के लिए चेतावनी
यह पूरा मामला एक बड़ी चेतावनी है कि ऑनलाइन गेम्स और डिजिटल फैंटेसी की दुनिया किस तरह असली जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। खासकर बच्चों और किशोरों को इससे बचाने के लिए माता-पिता और समाज को सतर्क रहने की जरूरत है।
