LinkedIn अब AI ट्रेनिंग के लिए करेगा यूजर्स का डेटा इस्तेमाल, जानें कैसे करें खुद को सुरक्षित
LinkedIn AI Data Use: LinkedIn का इस्तेमाल करते हैं, तो आज की खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि अब LinkedIn आपके डेटा का इस्तेमाल AI को ट्रेन करने में लगान वाला है।
- Written By: सिमरन सिंह
LinkedIn करने जा रहा आपके डेटा का इस्तेमाल। (सौ. Pixabay)
LinkedIn AI Training: अगर आप भी LinkedIn का इस्तेमाल करते हैं, तो आज की खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने अपने Terms of Services में बड़ा बदलाव किया है। 3 नवंबर 2025 से कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने AI मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए यूजर्स का डेटा इस्तेमाल करेगी।
पब्लिक डेटा से होगी एआई ट्रेनिंग
LinkedIn ने बताया है कि उसके AI-पावर्ड फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए अब वह यूजर्स की प्रोफाइल डिटेल्स और पब्लिक पोस्ट्स का उपयोग करेगा। यानी आपकी सार्वजनिक जानकारी और पोस्ट अब AI को सिखाने के लिए काम आएंगी। हालांकि, कंपनी ने साफ कहा है कि यूजर्स के प्राइवेट मैसेज पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और उनका इस्तेमाल किसी भी AI ट्रेनिंग में नहीं किया जाएगा।
Microsoft के साथ होगा डेटा शेयर
कंपनी के मुताबिक, कुछ डेटा को Microsoft और उसकी सहयोगी कंपनियों के साथ टारगेटेड एडवरटाइजिंग के लिए भी साझा किया जा सकता है। हालांकि, LinkedIn का दावा है कि इसका मकसद यूजर्स को बेहतर अनुभव और उपयुक्त अवसर प्रदान करना है।
सम्बंधित ख़बरें
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
LinkedIn ने क्यों उठाया ये कदम?
LinkedIn का कहना है कि “3 नवंबर 2025 से हम कुछ क्षेत्रों में यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल AI मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए करेंगे, जिससे प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस और कनेक्शन के अवसरों में सुधार होगा।” कंपनी के सर्विस पेज के अनुसार, केवल पब्लिक प्रोफाइल और पोस्ट ही ट्रेनिंग में शामिल होंगी। साथ ही, LinkedIn ने यह विकल्प भी दिया है कि यूजर्स सेटिंग्स में जाकर ऑप्ट-आउट कर सकते हैं, अगर वे नहीं चाहते कि उनका डेटा AI मॉडल्स के लिए इस्तेमाल हो।
किन देशों पर पड़ेगा असर?
LinkedIn की इस नई नीति का असर यूरोपियन यूनियन (EU), यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया, कनाडा, स्विट्जरलैंड और हॉन्गकॉन्ग के यूजर्स पर पड़ेगा। भारत में भी यह नियम लागू है, और अगर आपने अपनी डेटा शेयरिंग सेटिंग्स को बंद नहीं किया है, तो आपका प्रोफाइल डेटा डिफॉल्ट रूप से AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
ऐसे करें खुद को सुरक्षित
अगर आप नहीं चाहते कि LinkedIn आपका डेटा AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करे, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- LinkedIn अकाउंट में लॉग-इन करें।
- लेफ्ट साइड में अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
- Settings & Privacy सेक्शन में जाएं।
- वहां Data Privacy ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Data for Generative AI Improvement पर टैप करें और इसे ऑफ कर दें।
इस तरह आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और LinkedIn के AI ट्रेनिंग मॉडल से खुद को अलग कर सकते हैं।
