ऑस्ट्रेलिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब पर पाबंदी

YouTube Kids Ban For Child Safety: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए YouTube के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो देश की उन्नति के लिए बड़ा फैसला है।
ऑस्ट्रेलिया सरकार का बड़ा फैसला: अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब पर भी पाबंदी लागू
YouTube ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बच्चों के लिए किया बंद। (सौ. Pixabay)
Published on: 
Updated on: 

YouTube banned in Australia for children under 16: ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अब देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए YouTube के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह नियम 10 दिसंबर, 2025 से लागू होगा। पहले YouTube को इस नियम से छूट दी गई थी, लेकिन अब इसे भी Facebook, Instagram, TikTok, Snapchat और X (पहले Twitter) जैसे प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सूची में शामिल कर लिया गया है।

YouTube Kids प्रतिबंध से बाहर रहेगा

हालांकि, YouTube Kids इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगा। इसमें बच्चों के लिए सुरक्षित और पहले से फ़िल्टर की गई सामग्री उपलब्ध है। बच्चे इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो देख सकते हैं, लेकिन कोई वीडियो अपलोड नहीं कर सकते।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए

सरकार ने स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई बच्चा 16 साल से कम उम्र का होने के बावजूद YouTube या किसी भी प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाता है या कोई सब्सक्रिप्शन लेता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube से नुकसान की सबसे ज़्यादा शिकायतें

'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री अनिका वेल्स ने इस फ़ैसले की पुष्टि करते हुए कहा, "हम इस तथ्य को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते कि हर 10 में से 4 बच्चों ने YouTube से मानसिक या भावनात्मक नुकसान की शिकायत की है।" उन्होंने यह भी कहा, "सरकार सोशल मीडिया कंपनियों से नहीं डरेगी। हम माता-पिता और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।"

ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लिया गया फ़ैसला

सरकार ने यह फ़ैसला ई-सुरक्षा आयुक्त की सिफ़ारिशों के आधार पर लिया है। उनका मानना है कि YouTube को प्रतिबंधित साइटों की सूची में शामिल करने से बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को एक नई दिशा मिलेगी।

दुनिया में पहली बार बना ऐसा क़ानून

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध से संबंधित क़ानून संसद में पारित किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस विधेयक को विपक्ष और सत्ता पक्ष, दोनों का समर्थन मिला। ऐसे में अब से बच्चों को YouTube का इस्तेमाल करने के लिए 16 साल का होगा जरूरी होगा।