Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छह महीने बाद धरती पर लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, ISS पर पहुंचा ड्रैगन यान

धरती पर वापसी होने वाली है। उनके साथ क्रू-10 मिशन के अन्य अंतरिक्ष यात्री भी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौट रहे हैं। इस मिशन को लेकर अंतरिक्ष प्रेमियों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

  • By सिमरन सिंह
Updated On: Mar 17, 2025 | 11:34 AM

Astronaut Sunita Williams will return to Earth after six months, Dragon spacecraft reaches ISS (सौ. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: अंतरिक्ष में छह महीने बिताने के बाद, प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की जल्द ही धरती पर वापसी होने वाली है। उनके साथ क्रू-10 मिशन के अन्य अंतरिक्ष यात्री भी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौट रहे हैं। इस मिशन को लेकर अंतरिक्ष प्रेमियों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

ISS पर पहुंचा ड्रैगन यान, शुरू हुई डॉकिंग प्रक्रिया

नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष यान “ड्रैगन” ISS पर पहुंच चुका है और अब क्रू-10 मिशन की डॉकिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी का रास्ता साफ हो जाएगा।

क्रू-10 मिशन में कौन-कौन शामिल?

इस नए अंतरिक्ष दल में चार प्रमुख अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं:

  • निक हे
  • सुनीता विलियम्स
  • बुच फिल्म
  • अलेक्जैंडर गार्बो

इन सभी ने अंतरिक्ष में वैज्ञानिक अनुसंधानों और तकनीकी परीक्षणों को अंजाम दिया है, जिससे आने वाले समय में अंतरिक्ष अभियानों को और उन्नत किया जा सकेगा।

डॉकिंग के बाद होगा भव्य स्वागत

डॉकिंग प्रक्रिया पूरी होने के लगभग 1 घंटे 45 मिनट बाद हैच खोला जाएगा, जिसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर नासा और स्पेसएक्स के वैज्ञानिकों सहित पूरे विश्व में उत्साह बना हुआ है।

सुनीता विलियम्स का ऐतिहासिक योगदान

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष अभियानों में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। उन्होंने अब तक अंतरिक्ष में 321 दिन बिताए हैं और कई स्पेसवॉक भी किए हैं। उनकी यह वापसी भारतीय अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण होगी।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

दुनियाभर के लोग बेसब्री

क्रू-10 मिशन की यह वापसी स्पेसएक्स और नासा के लिए एक और बड़ी सफलता होगी। दुनियाभर के लोग बेसब्री से इस ऐतिहासिक लम्हे का इंतजार कर रहे हैं, जब सुनीता विलियम्स और उनकी टीम धरती पर लौटेगी।

Astronaut sunita williams will return to earth after six months dragon spacecraft reaches iss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2025 | 11:34 AM

Topics:  

  • NASA
  • SpaceX
  • Sunita Williams

सम्बंधित ख़बरें

1

Elon Musk बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, नेटवर्थ 750 बिलियन डॉलर के करीब

2

ब्रह्मांड में जोरदार धमाका…नासा बोला-पहले कभी नहीं दिखी थी ऐसी टक्कर, शेयर की तस्वीर

3

NASA Winners: भारतीय टीम ने जीता 2025 स्पेस ऐप्स चैलेंज, सैटेलाइट इंटरनेट पर रचा इतिहास

4

NASA के नए बॉस बने जेरेड इसाकमैन, ट्रंप से विवाद, मस्क के दोस्त और क्या कुछ है इनसे जुड़ा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.