Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आम फोन यूज नहीं करते सेना के जवान, सुरक्षित और फास्ट कम्युनिकेशन का मिलता है स्पॉट

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि अक्टूबर 2023 में भारत-चीन सीमा पर हुई उच्च स्तरीय बातचीत के दौरान भी इस फोन का इस्तेमाल किया गया था।

  • By सिमरन सिंह
Updated On: May 02, 2025 | 01:20 PM

sambhav smartphone में क्या कुछ है खास। (सौ. AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: भारतीय सेना ने साइबर सुरक्षा को और मज़बूत करते हुए अपने 30,000 जवानों को ‘SAMBHAV 5G स्मार्टफोन’ मुहैया कराया है। यह स्मार्टफोन आम मोबाइल से एकदम अलग और उन्नत सुरक्षा से लैस है। सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि अक्टूबर 2023 में भारत-चीन सीमा पर हुई उच्च स्तरीय बातचीत के दौरान भी इस फोन का इस्तेमाल किया गया था।

ब्लॉकचेन आधारित तकनीक और एनक्रिप्टेड सिस्टम

सेना द्वारा शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। SAMBHAV स्मार्टफोन एंड-टू-एंड सिक्योर मोबाइल इकोसिस्टम पर काम करता है, जिससे संचार पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसमें फुल एनक्रिप्शन फीचर दिया गया है, जिससे डाटा लीक का कोई खतरा नहीं रहता। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कॉन्टैक्ट सेव करने की जरूरत नहीं होती—फोन में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर पहले से ही सेव होते हैं।

सिर्फ सेना के लिए बना ‘M-Sigma’ ऐप

SAMBHAV स्मार्टफोन में सेना द्वारा विकसित M-Sigma नाम का ऐप इंस्टॉल है, जो WhatsApp जैसा दिखता है लेकिन सुरक्षा के लिहाज़ से काफी उन्नत है। इसके जरिए जवान सुरक्षित तरीके से मैसेज, वीडियो कॉल और जरूरी दस्तावेज शेयर कर सकते हैं। यह ऐप केवल आंतरिक उपयोग के लिए ही बनाया गया है।

Jio और Airtel के 5G नेटवर्क पर काम करेगा

इस स्मार्टफोन को विशेष रूप से Airtel और Jio के 5G नेटवर्क के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है ताकि तेज़ कनेक्टिविटी के साथ-साथ किसी भी पब्लिक नेटवर्क पर डेटा लीक होने की संभावना को खत्म किया जा सके।

आधुनिक ज़रूरतों के अनुसार बना SAMBHAV

एक सैन्य अधिकारी ने बताया, “आज के दौर में स्मार्टफोन सभी के लिए अनिवार्य हो गया है, लेकिन इसके साथ ही डेटा सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। SAMBHAV स्मार्टफोन इसी चिंता का हल है।”

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

क्या है SAMBHAV का मतलब?

SAMBHAV का पूरा नाम है: Secure Army Mobile Bharat Version। यह फोन न सिर्फ सुरक्षा के नए मानक स्थापित करता है, बल्कि भारतीय सेना की तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी दर्शाता है।

Army soldiers do not use normal phones they get the spot for safe and fast communication sambhav smartphone

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 01:20 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • Smartphone
  • Telecommunication

सम्बंधित ख़बरें

1

इंडियन आर्मी में जाना अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की मां का सपना, इस वजह से रह गया अधूरा..

2

लातों के भूत ‘घूंसों’ से नहीं मानते! ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली ना’पाक हरकत, उरी में एक जवान शहीद

3

पाकिस्तानी जासूस जैसलमेर से गिरफ्तार, DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर पर संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप

4

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तेजी, पहली छमाही में बनाया खास रिकॉर्ड; देखें रिपोर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.