- Hindi News »
- Technology »
- Apple Wwdc 2025 Big Changes Are Set To Come With Ios 19 And New Ai Features
Apple WWDC 2025: iOS 19 और नए AI फीचर्स के साथ बड़ा बदलाव आने को तैयार!
हमेशा की तरह इस बार भी इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के Cupertino स्थित Apple Park कैंपस में आयोजित होगा। इस इवेंट की जानकारी Apple के SVP Marketing ने X (पूर्व में Twitter) पर साझा की है।
- Written By: सिमरन सिंह

WWDC 25 में क्या कुछ होगा खास जाने सब। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Apple के सबसे बड़े इवेंट WWDC 2025 (Worldwide Developers Conference) की आधिकारिक तारीख का ऐलान हो गया है। यह टेक दिग्गज का वार्षिक इवेंट 9 जून से 13 जून 2025 तक चलेगा। हमेशा की तरह इस बार भी इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के Cupertino स्थित Apple Park कैंपस में आयोजित होगा। इस इवेंट की जानकारी Apple के SVP Marketing ने X (पूर्व में Twitter) पर साझा की है।
WWDC 2025 में iOS 19, iPadOS 19 और macOS 19 का ऐलान संभव
Apple WWDC 2025 मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर केंद्रित होगा, हालांकि कंपनी कुछ हार्डवेयर से जुड़ी घोषणाएं भी कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट में Apple अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 19, iPadOS 19 और macOS 19 को पेश करेगा।
iOS 19 में इंटरफेस और फीचर्स में बड़ा बदलाव
Apple WWDC 2025 में iOS 19 को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस बार कंपनी Apple Intelligence और डिजाइन में बड़े सुधार करने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो iOS 19 का यूजर इंटरफेस पूरी तरह नया होगा, जिससे iPhone यूजर्स को अलग अनुभव मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
होली पर वायरल बनना है? इन AI प्रॉम्प्ट्स से मिनटों में बनाएं रंगीन और प्रोफेशनल फोटो
Connectivity for Humanity: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखा भारत का दम, 40+ कंपनियां पेश कर रहीं स्वदेशी तकनीक
Apple ने लॉन्च किया नया MacBook Air और Pro, अब मिलेगा 4 गुना तेज AI पावर
क्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Apple के अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा
Apple के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया है कि इस बार iOS 19, iPadOS 19 और macOS 19 में बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएंगे।
iOS 19 में Icons, Menu और Apps का लुक बदलेगा
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 19 के अपडेट के बाद iPhone के Icons, Menu और Apps के लुक में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसी तरह iPadOS 19 में भी डिजाइन से जुड़ी कई नई चीजें जोड़ी जा सकती हैं। वहीं, macOS 19 को लेकर भी कई महत्वपूर्ण अपडेट्स आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक Apple ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
You’re gonna want to save the date for the week of June 9! #WWDC25 pic.twitter.com/gjzYZCkPbA — Greg Joswiak (@gregjoz) March 25, 2025
Apple Intelligence और Siri में होंगे बड़े अपडेट्स
Apple WWDC 2025 में कंपनी अपने Apple Intelligence फीचर को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। Apple के अलग-अलग प्रोडक्ट्स के लिए यह फीचर स्टेज-वाइज रोलआउट किया जाएगा। इसके अलावा, Apple अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri में भी बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यह और अधिक स्मार्ट और इंटेलिजेंट बन सके।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इवेंट में क्या कुछ होगा खास
Apple WWDC 2025 में इस बार iOS 19, iPadOS 19 और macOS 19 के साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नए इंटरफेस से लेकर Apple Intelligence और Siri तक, कंपनी कई एडवांस फीचर्स लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में क्या-क्या खास होगा, यह 9 जून से साफ हो जाएगा।
Apple wwdc 2025 big changes are set to come with ios 19 and new ai features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: रावणवाड़ी जलाशय में पलटी नाव, नागपुर के पर्यटक की डूबकर मौत
Mar 04, 2026 | 04:42 PMचैत्र का महीना हुआ शुरू, अगले एक महीने न खाएं ये चीजें, जानिए आपके भले की कुछ और जरूरी बातें
Mar 04, 2026 | 04:31 PMसुकड़ी (डाकराम) में ग्राम पंचायत पर दलित परिवार से भेदभाव का आरोप, अतिक्रमण नोटिस को लेकर की कार्रवाई पर सवाल
Mar 04, 2026 | 04:30 PMMiddle East Conflict: अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई गुहार, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दुबई में फंसा बेटा जय
Mar 04, 2026 | 04:27 PMPAK vs BAN: वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, बाबर आजम बाहर; 6 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
Mar 04, 2026 | 04:27 PM‘DMK एक बुरी शक्ति है…’ टीवीके चीफ विजय ने साधा MK स्टालिन पर निशाना, तमिलनाडु में बढ़ी सियासी हलचल
Mar 04, 2026 | 04:15 PMहोली पर मध्य रेलवे का बड़ा धमाका: 862 स्पेशल ट्रेनों में 24 लाख यात्रियों ने किया सफर; देखें पूरी रिपोर्ट
Mar 04, 2026 | 04:13 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














