iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका, Apple ने अमेरिकी ऐप स्टोर से हटाए चीनी ऐप्स, अब डाउनलोड करना हुआ मुश्किल
Apple China Apps Ban: अमेरिका और चीन के बीच चल रही टेक्नोलॉजी की जंग अब एक नए और अहम मोड़ पर पहुंच गई है। इस बार असर सीधे iPhone यूजर्स पर पड़ा है। जिसमें अब यूजर्स चीनी ऐप नहीं डाउलोड कर पाएंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
America and China (Source. Design)
US China Tech War: अमेरिका और चीन के बीच चल रही टेक्नोलॉजी की जंग अब एक नए और अहम मोड़ पर पहुंच गई है। इस बार असर सीधे iPhone यूजर्स पर पड़ा है। टेक दिग्गज Apple ने अमेरिका में अपने App Store से चीनी कंपनी ByteDance के कई लोकप्रिय ऐप्स को हटाना या ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। इस फैसले के बाद खासतौर पर उन यूजर्स को बड़ा झटका लगा है, जो चीन में इस्तेमाल होने वाले TikTok के ओरिजिनल वर्जन Douyin या बाइटडांस के दूसरे ऐप्स डाउनलोड करना चाहते थे।
अमेरिका में क्यों हटाए जा रहे हैं चीनी ऐप्स?
दरअसल, अमेरिका लंबे समय से राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर चीनी ऐप्स पर सख्ती करने की कोशिश कर रहा है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कई अमेरिकी iPhone यूजर्स ने शिकायत की है कि अब वे ByteDance के ऐप्स को App Store पर सर्च भी नहीं कर पा रहे हैं।
अगर कोई यूजर किसी लिंक के जरिए ऐप तक पहुंच भी जाता है, तो ऐप स्टोर उस पर साफ संदेश दिखाता है “Not Available in Your Region”। इसका मतलब है कि अमेरिका में इन ऐप्स को डाउनलोड करना अब लगभग असंभव हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
1 लाख करोड़ का चिप प्लान, अब नहीं पड़ेगा महंगा मोबाइल, सरकार का बड़ा कदम
अब नहीं ढूंढनी पड़ेगी चाबी, iPhone से खुलेगी Tata EV, एक फोन से होगे सारे काम
AI भी खा गया धोखा, नकली बीमारी ने खोली टेक्नोलॉजी की पोल, कैसे भविष्य के लिए है खतरा
भारत बना टेक एक्सपोर्टर, अब दुनिया खरीदेगी देसी 5G, देश के लिए गर्व की बात
बाइटडांस पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
अमेरिकी सरकार को शक है कि ByteDance के ऐप्स के जरिए चीन की सरकार अमेरिकी नागरिकों का डेटा हासिल कर सकती है। हालांकि कंपनी ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है।
फिर भी अमेरिका के दोनों प्रमुख राजनीतिक नेताओं जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप ने इन ऐप्स पर सख्त कदम उठाने की वकालत की है। एप्पल का यह नया फैसला भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
इन ऐप्स पर भी मंडरा रहा खतरा
यह कार्रवाई केवल TikTok के चीनी वर्जन तक सीमित नहीं है। बाइटडांस के इकोसिस्टम से जुड़े कई वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया ऐप्स भी इस कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। कंटेंट क्रिएटर्स के बीच बेहद लोकप्रिय ये ऐप्स अब अमेरिकी iPhone यूजर्स के लिए डाउनलोड करना मुश्किल होता जा रहा है।
VPN और Region Change भी नहीं आ रहे काम
कुछ यूजर्स इस प्रतिबंध से बचने के लिए VPN या Region Change जैसे तरीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एप्पल की सख्त सुरक्षा नीति के कारण यह अब आसान नहीं रहा। कंपनी ने अपने लोकेशन और Apple ID वेरिफिकेशन सिस्टम को इतना मजबूत कर दिया है कि अमेरिकी सिम या आईडी वाले फोन पर इन ऐप्स का इस्तेमाल करना कठिन होता जा रहा है।
ये भी पढ़े: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सख्ती, सरकार की कड़ी चेतावनी, अगर नहीं सुधरा सिस्टम तो बड़ी कार्रवाई तय
भारत में इसका क्या असर पड़ेगा?
भारत पहले ही TikTok समेत सैकड़ों चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुका है। लेकिन अमेरिका जैसे बड़े बाजार में एप्पल की यह कार्रवाई इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे अन्य देशों में भी चीनी ऐप्स के खिलाफ सख्ती बढ़ सकती है। अब सबकी नजरें Google पर टिकी हैं कि क्या वह भी अपने Play Store से इन ऐप्स को हटाने का फैसला करेगा।
किन यूजर्स को नहीं होगी परेशानी?
रिपोर्ट के मुताबिक जिन यूजर्स के फोन में ये ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं, वे उन्हें फिलहाल सामान्य रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर ऐप को डिलीट कर दिया गया, तो उसे दोबारा डाउनलोड करना संभव नहीं होगा।
