ByteDance का नया OmniHuman मॉडल, एक फोटो से बनेगा असली जैसा वीडियो

तस्वीर से असली जैसा दिखने वाला वीडियो बना सकता है। Deepfake वीडियोज़ पहले ही सोशल मीडिया पर हावी हो रहे थे, लेकिन अब इस नए इनोवेशन ने नकली और असली कंटेंट में फर्क कर पाना और भी मुश्किल बना दिया है।
ByteDance
ByteDance क्या है जिससे AI को मिली नई शक्ल। (सौ. AI)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: DeepSeek के बाद अब एक और चीनी AI मॉडल दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये है ByteDance का OmniHuman, जो महज एक तस्वीर से असली जैसा दिखने वाला वीडियो बना सकता है। Deepfake वीडियोज़ पहले ही सोशल मीडिया पर हावी हो रहे थे, लेकिन अब इस नए इनोवेशन ने नकली और असली कंटेंट में फर्क कर पाना और भी मुश्किल बना दिया है।

कैसे काम करता है OmniHuman?

ByteDance के रिसर्चर्स ने OmniHuman-1 मॉडल तैयार किया है, जो सिर्फ एक तस्वीर के आधार पर पूरे शरीर का वीडियो जेनरेट कर सकता है। इसमें हैंड जेस्चर, बॉडी मूवमेंट और आवाज़ भी बिल्कुल वास्तविक लगते हैं। अब तक, Deepfake वीडियोज बनाने के लिए किसी व्यक्ति की कई तस्वीरें और ऑडियो सैंपल की जरूरत होती थी, लेकिन OmniHuman सिर्फ एक फोटो से ही पूरा वीडियो बना सकता है।

Deepfake का बढ़ता खतरा

AI की यह तकनीक जितनी प्रभावशाली है, उतनी ही खतरनाक भी साबित हो सकती है। भारत में Deepfake वीडियोज़ का इस्तेमाल करके ब्लैकमेलिंग, साइबर क्राइम और ठगी जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। कई मामलों में Deepfake वीडियोज़ के कारण लोगों की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। साइबर अपराधी अश्लील वीडियोज़ बनाकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं, जिससे समाज में गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं।

क्या OmniHuman गेम चेंजर है?

OmniHuman की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ चेहरे का नहीं, बल्कि पूरे शरीर का वीडियो तैयार करता है। इससे पहले तक Deepfake तकनीक सिर्फ फेस और अपर बॉडी के वीडियो जेनरेट करने तक सीमित थी। लेकिन अब इस नए मॉडल की वजह से फुल-बॉडी एनिमेशन संभव हो गया है। ByteDance के रिसर्चर्स ने OmniHuman को 18,700 घंटों की ह्यूमन वीडियो डेटा से प्रशिक्षित किया है। इस मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए टेक्स्ट, ऑडियो और बॉडी मूवमेंट का उपयोग किया गया है ताकि आउटपुट वीडियो वास्तविक लगे। इसे Omni Condition टेक्नोलॉजी से विकसित किया गया है, जिसमें हर 3D मॉडल की बारीकियों को कैप्चर किया जाता है।

AI वीडियो जेनरेशन का भविष्य

दुनिया भर की टेक कंपनियां अब AI वीडियो जेनरेशन टूल्स पर तेजी से काम कर रही हैं। हाल ही में OpenAI के Sora मॉडल ने भी इस दिशा में हलचल मचाई थी। अब ByteDance का OmniHuman एक नया गेम-चेंजर साबित हो सकता है। हालांकि, यह टेक्नोलॉजी मनोरंजन और कम्युनिकेशन इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसके दुरुपयोग की आशंका भी बनी हुई है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कैसे बचें Deepfake स्कैम से?

Deepfake वीडियोज की पहचान करना आम आदमी के लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ संकेतों से इन्हें पहचाना जा सकता है:

  • असामान्य फेस मूवमेंट – कई बार चेहरे के हाव-भाव असली नहीं लगते।
  • आवाज़ में गड़बड़ियां – Deepfake वीडियोज़ में आवाज़ थोड़ी बनावटी होती है।
  • लाइटिंग में अंतर – असली और नकली वीडियो की रोशनी में फर्क हो सकता है।
  • पिक्सल डिटेल्स – क्लोज-अप में वीडियो के पिक्सल्स डिस्टॉर्ट हो सकते हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com