Apple ने लॉन्च किया नया MacBook Air और Pro, अब मिलेगा 4 गुना तेज AI पावर
Apple ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर लैपटॉप लाइनअप को अपडेट करते हुए नए MacBook Air और MacBook Pro को लेटेस्ट M5 चिपसेट में पेश किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
MacBook Air M5 Chip (Source. Apple)
MacBook Pro and Air M5 Price in India: Apple ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर लैपटॉप लाइनअप को अपडेट करते हुए नए MacBook Air और MacBook Pro को लेटेस्ट M5 चिपसेट के साथ पेश कर दिया है। इस अपग्रेड के बाद अब यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा फास्ट परफॉर्मेंस, दमदार AI सपोर्ट और डबल स्टोरेज का फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि यह अपडेट स्टूडेंट्स, फ्रीलांसर और मिडिल क्लास वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।
M5 MacBook Air में क्या है नया?
कंपनी के अनुसार नए M5 प्रोसेसर में 10-कोर CPU और अप-टू 10-कोर GPU दिया गया है, जिसकी हर कोर में न्यूरल एक्सलरेटर मौजूद है। ऐप्पल का कहना है कि यह नया मैकबुक एयर पुराने मॉडल की तुलना में 4 गुना फास्ट एआई परफॉर्मेंस देगा। यह डिवाइस न सिर्फ क्रिएटिव वर्क जैसे वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइन और कोडिंग के लिए बेहतर है, बल्कि ऑन-डिवाइस लार्ज-लैंग्वेज मॉडल को भी आसानी से रन कर सकता है। रेंडरिंग स्पीड को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करना अब और आसान हो जाएगा।
अब बेस स्टोरेज होगी डबल
नए MacBook Air की एक और बड़ी खासियत इसकी स्टोरेज है। अब यह 512GB बेस स्टोरेज से शुरू होगा, जिसे जरूरत के मुताबिक 4TB तक कॉन्फिगर किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि नई SSD में पहले से दोगुनी रीड और राइट स्पीड मिलेगी, जिससे फाइल ट्रांसफर और हैवी प्रोजेक्ट्स की लोडिंग पहले से कहीं ज्यादा तेज होगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें नई N1 वायरलेस चिप दी गई है। वहीं बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप 18 घंटे तक चल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, iOS 27 आएगा नया बदलाव, आपका फोन हो जाएगा और स्मार्ट
मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब फोन में जबरदस्ती नहीं होगा Aadhaar App, सरकार ने लिया यू-टर्न
AI से नौकरी जाएगी या बचेगी? इंजीनियर्स के लिए आई बड़ी सलाह, Zoho के फाउंडर ने बताई सच्चाई
Netflix के मास्टरमाइंड अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, क्या बदलने वाला है कंपनी का भविष्य?
कीमत और उपलब्धता
भारत में 13 इंच वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है, जबकि 15 इंच मॉडल 1,44,900 रुपये से शुरू होगा। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो चुके हैं और बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी। यह डिवाइस स्काई ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़े: क्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
MacBook Pro भी हुआ पावरफुल
ऐप्पल ने अपने प्रोफेशनल लैपटॉप MacBook Pro को भी M5 Pro और M5 Max चिपसेट के साथ अपग्रेड किया है। कंपनी के अनुसार नया मैकबुक प्रो भी आउटगोइंग मॉडल की तुलना में 4 गुना फास्ट एआई परफॉर्मेंस देगा। इसमें मेमोरी बैंडविड्थ और स्टोरेज स्पीड पर खास फोकस किया गया है।
MacBook Pro की कीमत
भारत में 14 इंच M5 Pro वेरिएंट की कीमत 2,49,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि M5 Max मॉडल 3,99,900 रुपये से मिलेगा। 16 इंच वेरिएंट में M5 Pro की कीमत 2,99,900 रुपये और M5 Max वर्जन 4,29,900 रुपये से शुरू होगा।
