Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Apple में बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं John Ternus? नए बॉस करेंगे कंपनी में क्या चेंज

Apple CEO: Apple ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव करते हुए John Ternus को नया CEO नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर से कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं मौजूदा CEO Tim Cook अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होगे।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 21, 2026 | 01:32 PM

John Ternus (Source. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

John Ternus CEO Of Apple: Apple ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव करते हुए John Ternus को नया CEO नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर से कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं मौजूदा CEO Tim Cook अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में नजर आएंगे। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब पूरी टेक इंडस्ट्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर से गुजर रही है और कंपनियां तेजी से नई रणनीतियां अपना रही हैं।

कौन हैं जॉन टर्नस?

जॉन टर्नस Apple के उन चुनिंदा लीडर्स में से हैं, जिन्होंने कंपनी के सबसे बड़े और लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। करीब 25 सालों से कंपनी के साथ जुड़े टर्नस को एक प्रोडक्ट-फोकस्ड लीडर माना जाता है।

उनकी पहचान एक ऐसे इंजीनियर के रूप में है, जो टेक्नोलॉजी को यूजर एक्सपीरियंस के साथ जोड़ने में माहिर हैं। यही वजह है कि उन्हें Apple की भविष्य की रणनीति का मजबूत चेहरा माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

13,499 में दमदार 5G फोन, लंबी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आज Realme की पहली सेल, मिडिल क्लास के लिए बड़ा मौका

अब फ्री WhatsApp नहीं रहेगा पहले जैसा, WhatsApp Plus के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

15 साल बाद Apple को मिलेगा नया CEO, टिम कुक देंगे इस्तीफा, ये इंजीनियर संभालेगा कंपनी की कमान

खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई

एजुकेशन और करियर की मजबूत नींव

John Ternus ने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। Apple से पहले उन्होंने Virtual Research Systems में काम किया।

साल 2001 में Apple से जुड़ने के बाद उन्होंने तेजी से ग्रोथ हासिल की। 2013 में वह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने और 2021 में कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम का हिस्सा बन गए।

ये भी पढ़े: 13,499 में दमदार 5G फोन, लंबी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आज Realme की पहली सेल, मिडिल क्लास के लिए बड़ा मौका

इन बड़े प्रोडक्ट्स के पीछे रहा टर्नस का दिमाग

जानकारी के मुताबिक, जॉन टर्नस ने Apple के कई फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट को लीड किया है। इनमें iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirPods शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने Mac लाइनअप को और ज्यादा पावरफुल बनाने और नए डिजाइन इनोवेशन लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

क्या बदलेगा Apple का भविष्य?

टर्नस को Apple के हार्डवेयर बिजनेस को नई दिशा देने वाला चेहरा माना जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले समय में और ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी और यूजर-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स पर फोकस करेगी।

मिडिल क्लास यूजर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बदलाव के बाद Apple के प्रोडक्ट्स ज्यादा किफायती होंगे या नहीं। हालांकि इसका जवाब आने वाले समय में ही साफ होगा।

Apple john ternus changes will the new boss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 01:32 PM

Topics:  

  • Apple
  • Apple iPhone
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.