Apple Foldable iPhone: भारत में लॉन्च के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, इस वजह के कारण आ रही परेशानी

Apple Foldable iPhone: Apple के नए प्रोडक्ट ला रहा है, जिसमें फोल्डेबल iPhone का नाम भी शामिल है। लेकिन हो सकता है वो भारत में ना आए।
Apple Foldable iPhone Long wait likely for India launch srs13
Foldable iPhone क्या भारत में नहीं होगा लॉन्च?Source. Gemini
Published on
Updated on

Apple Foldable iPhone Price: जब से Apple के नए प्रोडक्ट के आने कि चर्चा हो रही है तब से यह भी कहा जा रहा है कि Apple इस साल से फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। जिसमें यह बताया जा रहा है कि कंपनी का पहला Foldable iPhone सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पेश किए जाएगा। लेकिन अब सामने आने वाली जानकारी में बताया जा रहा है कि भारतीय ग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीमित प्रोडक्शन और सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों के कारण Apple इस फोन को शुरुआत में चुनिंदा बाजारों तक सीमित रख सकता है। ऐसे में भारत में इसकी एंट्री ग्लोबल लॉन्च के साथ होगी या नहीं इस पर अभी भी सवाल बना हुआ है।

प्रोडक्शन की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं भारत की टेंशन

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple को फोल्डेबल iPhone की बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें एक प्रमुख चीनी कंपोनेंट सप्लायर की ओर से सप्लाई और कीमत से जुड़ी समस्याओं की बात सामने आई है। वहीं फोन का हिंज और फोल्डेबल डिस्प्ले भी अतिरिक्त टेस्टिंग से गुजर रहे हैं। ऐसे में Apple पहले जून में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करने की योजना बना रहा था लेकिन टाइमलाइन पहले अगस्त की शुरुआत तक खिसक गई थी और फिर इसमें और देरी की खबरें सामने आने लगी।

जिसके बाद Foxconn द्वारा भी जुलाई के अंत में अपने प्रोडक्शन शेड्यूल में बदलाव किए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी। और इसी वजह को कारण बताया जा रहा है Apple की देरी का जिसमें वो एक साथ पूरी दुनिया में फोन उपलब्ध कराने के बजाय पहले अमेरिका जैसे प्रमुख बाजार को प्राथमिकता दे सकता है।

भारत में क्यों देर से आ सकता है Foldable iPhone?

इस सवाल का जवाब देते हुए बताया जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा कारण कम प्रोडक्शन क्षमता है। जिसमें रिपोर्ट्स को देखते हुए बताया जा रहा है कि Apple 2026 की दूसरी छमाही में करीब 70 लाख फोल्डेबल iPhone बनाने का लक्ष्य रख सकता है। अगर उत्पादन सीमित रहा तो कंपनी को बाजारों को प्राथमिकता देनी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में भारत शुरुआती लॉन्च मार्केट से बाहर रह सकता है। लेकिन यह अभी केवल रिपोर्ट्स और संभावनाओं पर आधारित जानकारी है। इसको लेकर Apple ने आधिकारिक तौर पर भारत को लॉन्च से बाहर रखने की कोई बात नहीं कि हैं।

Foldable iPhone में मिल सकते हैं ये फीचर्स

सोशल मीडिया पर अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple का पहला फोल्डेबल फोन किताब की तरह खुलने वाले डिजाइन के साथ आ सकता है। जिसका बाहरी डिस्प्ले करीब 5.5 इंच और अंदर की स्क्रीन लगभग 7.8 इंच का होगा। वहीं फीचर्स कुछ इस तरह से है:

₹2 लाख से भी ऊपर जा सकती है कीमत

वायरल जानकारी में Foldable iPhone की सबसे बड़ी चर्चा इसकी कीमत को लेकर हो रही है। जिसमें इसकी शुरुआती कीमत करीब 2,000 डॉलर होने का दावा किया जा रहा है जो भारतीय रुपये में 2 लाख के पास है। वहीं एक नई रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमत Samsung Galaxy Z Fold8 की तुलना में करीब 700 डॉलर ज्यादा हो सकती है। ऐसे में देखा जा रहा है कि यही कीमत भारत में लागू होती है तो टैक्स और अन्य लागतों के बाद फोन की कीमत और ऊपर जाने कि पूरी संभावना है। लेकिन Apple ने अभी इसकी कीमत, नाम, लॉन्च मार्केट या भारत की उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। जो आज रात को सभी के सामने आ जाएगी।

अभी के लिए देखा जा रहा है कि 9 सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की एंट्री की उम्मीद कि जा रही है। लेकिन सीमित उत्पादन के कारण भारतीय ग्राहकों को इसके लिए ग्लोबल लॉन्च के बाद भी इंतजार करना पड़ सकता है। अगर Apple सच में फोल्डेबल सेगमेंट में उतरता है तो यह कंपनी के लिए पिछले कई सालो में सबसे बड़ा हार्डवेयर बदलाव होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com