Apple का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को, iPhone 18 Pro से फोल्डेबल iPhone तक, इन डिवाइसेज पर टिकी नजर

Apple September Event 2026: Apple एक बार फिर अपने नए डिवाइज के साथ आने के लिए तैयार है जो अब अपने सालाना होने वाले सितंबर लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर चूका है।
Apple biggest launch event on September 9 iPhone 18 Pro to the foldable iPhone.
Apple के इवेंट में क्या कुछ होगा खास।Source. Social Media
Published on
Updated on

Apple Event 9 September 2026: Apple एक बार फिर अपने नए डिवाइज के साथ आने के लिए तैयार है जो अब अपने सालाना होने वाले सितंबर लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर चूका है। बता दें कि कंपनी का यह खास कार्यक्रम 9 सितंबर 2026 को क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park के Steve Jobs Theater में आयोजित किया जाएगा। जिसे अमेरिकी समय अनुसार देखें तो यह इवेंट सुबह 10 बजे शुरू होगा जबकि भारत में इसे रात 10:30 बजे से देखा जा सकेगा। वहीं इस बार कंपनी ने इवेंट के लिए Surprise and Shine टैगलाइन को चुनी है।

नए CEO के दौर में पहला बड़ा लॉन्च

जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट की अहमियत सिर्फ नए प्रोडक्ट्स की वजह से नहीं है। यह Apple के नेतृत्व में बदलाव के बाद होने वाला पहला बड़ा ग्लोबल लॉन्च होने वाला है। जिसके दिए गए विवरण को देखें तो जॉन टर्नस 1 सितंबर 2026 को टिम कुक की जगह CEO का पद संभालेंगे। ऐसे में टेक इंडस्ट्री की नजर नए नेतृत्व की रणनीति और कंपनी के भविष्य के विजन पर भी रहेगी। वहीं सितंबर लॉन्च इवेंट Apple के लिए हर साल बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दौरान कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन और कई अन्य डिवाइसेज से पर्दा उठाने वाली है।

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड

इस बार होने वाली चर्चा के बारे में बताए तो वो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर हो रही है। जिसकी सामने आई रिपोर्ट्स बताती है कि इनमें एडवांस 2nm प्रोसेस पर तैयार A20 Pro चिप और Apple का इन-हाउस C2 मॉडम देखने को मिल सकता है। वहीं डिजाइन में भी बदलाव की उम्मीद है। जिसमें अंडर-डिस्प्ले Face ID, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और नया Dark Cherry कलर संभावित फीचर्स में शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं iPhone 18 Pro Max में बेहतर फोटोग्राफी के लिए वेरिएबल अपर्चर कैमरा मिलने की चर्चा है। हालांकि इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही हो पाएगी।

Apple biggest launch event on September 9 iPhone 18 Pro to the foldable iPhone.
WhatsApp का बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब 6 अंकों का PIN नहीं, ऐसे बचेगा आपका अकाउंट हैक होने से

पहली बार फोल्डेबल iPhone की एंट्री?

जो रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर चल रही है अगर वो सही साबित होती हैं तो Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज हो सकता है। इसे iPhone Fold या iPhone Ultra नाम दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। वहीं लीक्स के अनुसार, फोल्डेबल मॉडल में करीब 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और लगभग 5.3 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। अगर Apple वास्तव में फोल्डेबल iPhone पेश करता है तो यह कंपनी के स्मार्टफोन डिजाइन में लंबे समय बाद सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा।

Apple Watch और AirPods पर भी नजर

इस इवेंट में iPhone के अलावा नई Apple Watch Series 12, अपग्रेडेड AirPods और अन्य एक्सेसरीज भी लॉन्च की जाने की चर्चा हो रही है। वहीं रिपोर्ट्स बताती है कि स्टैंडर्ड iPhone 18 को इस साल सितंबर इवेंट से अलग रखा जा सकता है और इसे 2027 में पेश किया जा सकता है। लेकिन अभी के लिए Apple ने इन संभावित डिवाइसेज और स्पेसिफिकेशंस की पूरी पुष्टि नहीं करता है। इसलिए 9 सितंबर का इवेंट ही बताएगा कि कंपनी इस बार कौन-से सरप्राइज यूजर्स के लिए लेकर आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com