मेड इन इंडिया iPhone का होगा बोलबाला, ये भारतीय कंपनी भी करेगी मैन्युफैक्चरिंग
एप्पल कंपनी टाटा और मदर्सन ग्रुप से भी बातचीत जारी है। इन कंपनियों के माध्यम से एप्पल भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना चाह रही है। टाटा कंपनी पहले से ही एप्पल के आईफोन के लिए कंपोनेंट का प्रोडक्शन करती आ रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एप्पल कंपनी (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : चीन के रवैये से अब आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल तंग आ चुकी है। इसीलिए कंपनी ने चीन के अलावा किसी और देश में ठिकाना ढूढ़ने की तैयारी कर ली है। चीन को छोड़ने वाली एप्पल कंपनी की नजर भारत पर हैं। इसीलिए एप्पल भारत में मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने का विचार कर रही है। अब इंडियन कंपनी भारत में एप्पल के आईफोन बनाएगी। इसके लिए एप्पल मैनेजमेंट की कल्याणी ग्रुप की भारत फोर्ड कंपनी के साथ बातचीत शुरू है। जिसका सीधा मतलब है कि ज्यादा से ज्यादा आईफोन अब मेड इन इंडिया के ही होंगे। ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन पहले से ही भारत के तामिलनाडु और कर्नाटक में स्थित वेयरहाउस में एप्पल के आईफोन बना रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जानकारी मिल रही है कि एप्पल कंपनी टाटा और मदर्सन ग्रुप से भी बातचीत जारी है। इन कंपनियों के माध्यम से एप्पल भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना चाह रही है। टाटा कंपनी पहले से ही एप्पल के आईफोन के लिए कंपोनेंट का प्रोडक्शन करती आ रही है। अब एप्पल कंपनी टाटा ग्रुप से आईफोन के मैकेनिक्स के उत्पादन के साथ ही सप्लायर के तौर पर भी उसका साथ चाह रहा है।
रोजगार के बढ़ेगें अवसर
ताइवानी कंपनी फॉफ्सकॉन की मदद से पहले से ही आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार भारत में तेजी से करने की तैयारी में है। एक अनुमान के अनुसार, एप्पल की मैन्युफैक्चरिंग और उसके वैल्यू चेन और सप्लाई चेन में भारत में 6 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है। एप्पल इंडिया के भारत में नए विस्तार से रोजगार की संख्या भी दोगुनी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत की इस SUV ने यूरोप में मचाई हलचल, Skoda Kylaq बन सकती है चीन की सस्ती कारों की सबसे बड़ी दुश्मन
चीन वाला नहीं, ये है असली मेड इन इंडिया रोबोट डॉग, बेंगलुरु स्टार्टअप का PARAM बना देश की नई शान
Ola-Uber को टक्कर देने आ रही Bharat Taxi, सस्ती राइड और ड्राइवरों को बड़ा फायदा, आज होगा लॉन्च
दवाइयों से राहत नहीं मिली? अब दर्द के लिए आ गया Made in India स्मार्ट डिवाइस, 30 मिनट में असर का दावा
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पिछले साल इतना हुआ आईफोन का एक्सपोर्ट
साल 2024 में भारत में 17.5 अरब डॉलर के एप्पल के आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग हुई है। इनमें से 12.8 अरब डॉलर के आईफोन का सिर्फ एक्सपोर्ट हुआ है। चीन से मैन्युफैक्चरिंग भारत की ओर शिफ्ट करने के क्रम में एक्सपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग के इन आंकड़ों में काफी इजाफा हो सकता है। इसके जानकारों का ये कहना है कि भारत फोर्ज कंपनी जल्द ही भारत में एप्पल की मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर बन सकती है।
