भारत की इस SUV ने यूरोप में मचाई हलचल, Skoda Kylaq बन सकती है चीन की सस्ती कारों की सबसे बड़ी दुश्मन
Skoda Kylaq Europe Launch: SUV Skoda Kylaq अब यूरोप में एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी की पैरेंट कंपनी Volkswagen Group इस मेड-इन-इंडिया SUV को यूरोप के बाजारों में लॉन्च करने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
Skoda Kylaq (Source. Skoda)
Skoda Kylaq Price: भारतीय बाजार में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद Škoda Auto की कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq अब यूरोप में एंट्री की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की पैरेंट कंपनी Volkswagen Group इस मेड-इन-इंडिया SUV को यूरोप के बाजारों में लॉन्च करने की योजना बना रही है। यूरोप में इस समय चीन की सस्ती कारों का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में Skoda को ऐसी SUV की जरूरत है जो कम कीमत में शानदार फीचर्स और दमदार डिजाइन दे सके। भारत में सुपरहिट रही Kylaq इस जरूरत पर बिल्कुल फिट बैठती है।
लॉन्च के कुछ महीनों में ही बनी सुपरहिट
Skoda Kylaq को भारत में जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ ही महीनों में इस SUV ने 50,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। आज यह Skoda की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है और कंपनी की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी करीब 60% बताई जा रही है। सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में इसने अपनी मजबूत पहचान बना ली है। यही वजह है कि अब कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है।
यूरोप में सस्ती कीमत पर मिल सकती है SUV
भारत में Skoda Kylaq की शुरुआती कीमत करीब 7.59 लाख रुपये है, जो लगभग 6,800 यूरो के बराबर है। वहीं यूरोप में Skoda की सबसे सस्ती कार Fabia की कीमत करीब 20,000 यूरो से शुरू होती है। अगर कंपनी भारत में बनी Kylaq को यूरोप एक्सपोर्ट करती है, तो इसे 20,000 यूरो से कम कीमत में बेचा जा सकता है। ऐसे में यह यूरोप के ग्राहकों के लिए एक किफायती SUV विकल्प बन सकती है। यही रणनीति चीनी कंपनियों को टक्कर देने में Skoda की मदद कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
1 जून से पड़ेगा महंगा Triumph का बाइक खरीदना, Speed 400 से Scrambler तक बढ़ सकती हैं कीमतें
अब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
Ferrari ने मचाई धूम, 2.5 सेकेंड में पकड़ती है 100Km/h की रफ्तार, पहली Electric Supercar देख चौंक जाएंगे
पेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
यूरोप जाने से पहले करने होंगे बड़े बदलाव
हालांकि Kylaq को सीधे यूरोप भेजना आसान नहीं होगा। यूरोप के सुरक्षा और प्रदूषण नियम भारत से काफी ज्यादा सख्त हैं। कायलाक में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन यूरोप में कार्बन उत्सर्जन को लेकर कड़े नियम लागू हैं। इसके अलावा वहां AEB, लेन-कीप असिस्ट और ड्राइवर अलर्ट जैसे ADAS फीचर्स अनिवार्य हैं। यानी यूरोप में लॉन्च से पहले SUV के सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पैकेज को अपग्रेड करना पड़ेगा।
ये भी पढ़े: 1 जून से पड़ेगा महंगा Triumph का बाइक खरीदना, Speed 400 से Scrambler तक बढ़ सकती हैं कीमतें
मेक इन इंडिया को मिल सकती है बड़ी ताकत
अगर Skoda Kylaq यूरोप में लॉन्च होती है, तो यह भारत के मेक इन इंडिया अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। इससे यह साबित होगा कि भारत में बनी कारें अब दुनिया के सबसे एडवांस बाजारों में भी मुकाबला कर सकती हैं। यूरोप में इसका मुकाबला MG ZS, BYD Dolphin Atto 2, Leapmotor T03, Chery Omoda 5, Dacia Duster और Citroen C3 Aircross जैसी कारों से होगा।
