Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WWDC 2026 में Apple का बड़ा धमाका, Siri बनेगा AI सुपरस्टार, जानें कब और कहां देखें सारी अपडेट

WWDC 2026 Watch Event: WWDC 2026 जो 8 जून से शुरू होने जा रहा है, इस डेवलपर कॉन्फ्रेंस को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। जिसमें Apple का खास फोकस इस बार AI पर होने वाला है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 08, 2026 | 12:58 PM

WWDC 2026 (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Follow Us:

Siri AI Update: सभी Apple फैंस की नजरें आज होने वाले सबसे बड़े सालाना इवेंट WWDC 2026 पर टिकी हुई हैं। जो 8 जून से शुरू होने जा रहा है, इस डेवलपर कॉन्फ्रेंस को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। वहीं इस बार का आयोजन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि Apple का पूरा फोकस Artificial Intelligence पर होगा। जैसा की देखा गया है कि पिछले कुछ सालो में AI की दौड़ में OpenAI के ChatGPT और Google Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स ने Apple को पीछे छोड़ दिया है, जिसको देखते हुए कंपनी अब बड़े बदलावों के साथ वापसी की तैयारी में है। माना जा रहा है कि WWDC 2026 Apple के AI भविष्य की दिशा को तय करने के लिए भी लाया जा रहा है।

WWDC 2026: कब और कहां देख सकते हैं लाइव?

अगर आप भी भारत से Apple के इस इवेंट को देखना चाहते है तो कीनोट इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। जिसको यूजर्स Apple TV ऐप, Apple Developer ऐप, Apple Developer वेबसाइट और YouTube चैनल के जरिए लाइव देख सकेंगे। इस इवेंट में कंपनी iOS 27, iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 जैसे नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा Siri और AI फीचर्स को लेकर हो रही है।

Siri में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव

रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि Apple Siri को पूरी तरह नए अवतार में पेश करने सकता है। जिसमें नई Siri के रूप में वॉयस असिस्टेंट नहीं रहेगा, बल्कि एक AI साथी का रूप आ जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि अपडेट के बाद Siri स्क्रीन पर दिखाई दे रही जानकारी को समझ सकेगा और विभिन्न ऐप्स के भीतर जाकर वॉयस कमांड के जरिए काम भी पूरा कर पाएगी। जिसमें Siri का ईमेल ड्राफ्ट तैयार करना, कैलेंडर मैनेज करना और अलग-अलग ऐप्स से जानकारी जुटाना शामिल होगा।

सम्बंधित ख़बरें

अब नहीं रहेगा स्क्रीनशॉट का डर, WhatsApp ला रहा है ऐसा फीचर, एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज

जयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन

OTT और DTH की टेंशन खत्म, BSNL का नया प्लान सिर्फ 42 रुपये में दिखाएगा 600+ चैनल, डेटा भी नहीं होगा खर्च

AI ने रच दिया इतिहास, दुनिया की पहली सुपर वैक्सीन तैयार, कोविड ही नहीं पूरे वायरस परिवार से बचा सकती है जान

Dynamic Island में दिख सकती है नई Siri

Apple Siri के दिखने वाले इंटरफेस में भी बड़ा बदलाव कर सकता है। जिसमें बताया जा रहा है कि अभी के ग्लोइंग एनिमेशन की जगह Siri को Dynamic Island में इंटीग्रेट किया जा सकता है। जिसमें मौसम, स्पोर्ट्स स्कोर, लोकेशन अपडेट और अन्य जानकारियां कार्ड फॉर्मेट में रहेगी। वहीं इस बदलाव से Siri का इस्तेमाल और ज्यादा सहज और इंटरैक्टिव हो जाएगा।

ये भी पढ़े: अब नहीं रहेगा स्क्रीनशॉट का डर, WhatsApp ला रहा है ऐसा फीचर, एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज

Photos ऐप और Visual Intelligence भी होंगे स्मार्ट

AI को सिर्फ Siri तक सीमित नहीं रखा गया है। जिसको लेकर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Apple अपने Visual Intelligence फीचर को भी अपग्रेड कर सकता है। जिसमें Siri के फीचर को न्यूट्रिशन लेबल, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को पहचानने में सक्षम किया जाएगा। इतना ही नहीं Photos ऐप में AI आधारित नए एडिटिंग टूल्स सलाने की उम्मीद भी कि जा रही है जिसमें Extend फीचर फोटो के बाहर अतिरिक्त कंटेंट जनरेट कर सकेगा Enhance फीचर तस्वीरों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

ऐसे में आज अगर ये सभी फीचर्स लॉन्च होते हैं तो WWDC 2026 Apple के लिए सिर्फ एक सॉफ्टवेयर इवेंट नहीं बल्कि AI युग में नई शुरुआत साबित हो सकता है।

Apple big reveal at wwdc 2026 siri set to become an ai superstar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 12:58 PM

Topics:  

  • Apple
  • iPhone 18
  • Siri
  • Tech News
  • WWDC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.