Apple ने दुनिया भर में बैन किया चीनी AI ऐप Talkie, बच्चों से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप के बाद लिया बड़ा एक्शन

Talkie AI App Controversy: MiniMax के AI कंपैनियन ऐप Talkie को दुनियाभर के App Store से हटा दिया है। कार्रवाई ऐप के AI कैरेक्टर्स पर बच्चों से आपत्तिजनक और अनुचित बातचीत करने के आरोपों के बाद हुई है।
Apple bans Chinese AI app Talkie globally inappropriate conversations children
Talkie में को लेकर बढ़ी चर्चा।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • AI स्टार्टअप MiniMax के लोकप्रिय AI कंपैनियन ऐप Talkie को दुनियाभर के App Store से हटा दिया है।

  • ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में कुछ बच्चों को ऐप पर ऐसे जवाब मिले, जिनमें अपमानजनक भाषा, ज्यादा अधिकार जताने और रोमांटिक बातचीत जैसी बातें शामिल थीं।

  • बच्चों के लिए AI चैटबॉट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Apple Talkie App Ban: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कंपनी ने चीनी AI स्टार्टअप MiniMax के लोकप्रिय AI कंपैनियन ऐप Talkie को दुनियाभर के App Store से हटा दिया है। यह कार्रवाई ऐप के AI कैरेक्टर्स पर बच्चों के साथ आपत्तिजनक और अनुचित बातचीत करने के आरोपों के बाद हुई है।

वहीं ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के मीडिया संस्थानों की संयुक्त जांच में सामने आया कि कुछ बच्चों को ऐप पर ऐसे जवाब मिले, जिनमें अपमानजनक भाषा, जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने और रोमांटिक बातचीत जैसी बातें शामिल थीं। इस मामले ने एक बार फिर बच्चों के लिए AI चैटबॉट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बच्चों के साथ AI कैरेक्टर्स की बातचीत पर उठे सवाल

ऑस्ट्रेलिया के ABC News और ब्रिटेन के The Bureau of Investigative Journalism की संयुक्त जांच में Talkie के व्यवहार को लेकर कई चिंताएं सामने आईं। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ बच्चों के साथ बातचीत के दौरान AI कैरेक्टर्स ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और रोमांटिक रोल-प्ले जैसी बातचीत की।

वहीं जांचकर्ताओं ने 17 नवंबर को Apple के साथ इससे जुड़े सबूत साझा किए थे। इसके बाद कंपनी ने ऐप को अपने App Store से हटा दिया। Apple ने कार्रवाई के लिए यौन सामग्री को वजह बताया है लेकिन कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि हटाई गई सामग्री विशेष रूप से नाबालिगों को दिखाई गई थी या नहीं। MiniMax ने भी इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्या है Talkie AI ऐप और कैसे करता है काम?

Talkie एक AI कंपैनियन ऐप है जिसमें यूजर्स अलग-अलग वर्चुअल कैरेक्टर्स के साथ टेक्स्ट और वॉइस के जरिए बातचीत कर सकते हैं। इसमें काल्पनिक कहानियों और रोल-प्ले का विकल्प भी मिलता है। ऐप को 18+ रेटिंग दी गई थी लेकिन जांच में इसकी उम्र सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठे।

वहीं रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में यूजर्स केवल अपनी उम्र बताकर आगे बढ़ सकते थे। इससे नाबालिगों के ऐप तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था। जिसका सीधा मतलब है कि सिर्फ 18+ रेटिंग देना बच्चों को अनुचित कंटेंट से बचाने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ।

Apple bans Chinese AI app Talkie globally inappropriate conversations children
WhatsApp यूजर्स के चैट्स अब Google Drive के बिना होंगे सेव, कंपनी दे रही है 2GB फ्री क्लाउड स्टोरेज

2024 में भी हटाया गया था Talkie

Apple ने इससे पहले 2024 में भी Talkie के पुराने वर्जन को आपत्तिजनक यूजर कंटेंट के कारण App Store से हटाया था। इसके बाद MiniMax ने 2025 में इसका नया वर्जन जारी किया। अक्टूबर 2026 में इस ऐप और वेबसाइट के करीब 1.1 करोड़ मासिक सक्रिय यूजर्स थे। चीनी रिसर्च फर्म Unique Research के अनुसार, सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में इसके नए डाउनलोड 32.2 फीसदी घटे।

Apple bans Chinese AI app Talkie globally inappropriate conversations children
AI चैटबॉट से दो साल चला रोमांस, ग्रुप चैट में दूसरी महिला से नजदीकी देख महिला ने किया ब्रेकअप

AI ऐप्स पर बढ़ रही है सुरक्षा की सख्ती

चीन ने भी AI कंपैनियन प्लेटफॉर्म्स के लिए नियम सख्त किए हैं। नए नियमों के तहत नाबालिगों के साथ वर्चुअल पार्टनर जैसे अंतरंग रिश्तों को बढ़ावा देने पर रोक लगाई गई है। Apple की यह कार्रवाई दिखाती है कि AI कंपनियों के लिए अब सिर्फ नए फीचर्स बनाना ही नहीं बल्कि बच्चों की सुरक्षा और कंटेंट मॉडरेशन भी बड़ी जिम्मेदारी बन गई है।