Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Android 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया

Google Android 17 Show 2026: Android यूजर्स के लिए इस साल की बड़ी खबर आई है। बता दें कि Google ने आधिकारिक तौर पर Android Show: I/O Edition को लाने का ऐलान कर दिया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 06, 2026 | 06:37 PM

Android 17 (Source. Android Police)

Follow Us
Close
Follow Us:

Android 17 Update: Android यूजर्स के लिए इस साल की बड़ी खबर आई है। बता दें कि Google ने आधिकारिक तौर पर Android Show: I/O Edition को लाने का ऐलान कर दिया है, जिसका आयोजन 12 मई को होने वाला है। इस इवेंट को Google I/O 2026 से पहले आयोजित किया जा रहा है जिसमें Android के भविष्य की झलक दिखाई जाएगी। इस पूरे इवेंट की सबसे खास बात Android 17 के ऊपर होने वाली चर्चा रहेगी। जिसमें कई बीटा अपडेट के आने की उम्मीद है और पहले से भी कई अपडेट आ चुके हैं।

12 मई को रात 10:30 बजे शुरू होगा बड़ा इवेंट

Google द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह इवेंट पूरी तरह वर्चुअल होगा, जिसको एक साथ करोड़ों यूजर्स ऑनलाइन देख सकेंगे। भारत के समय के अनुसार यह इवेंट भारतीयों के लिए रात के 10:30 बजे शुरू होगा। जिसके लिए कंपनी ने टीजर भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही बता दें कि Google ने अभी तक Android 17 के सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। वहीं खबरों में यह बी बताया जा रहा है कि यह साल Android के लिए एक बड़ा साल साबित होगा जो डेवलपर्स और यूजर्स दोनों के लिए नई दिशा तय करेगा।

बदला डेवलपमेंट साइकल: तेजी से आ रहे हैं अपडेट

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार Google ने Android 17 के डेवलपमेंट को पहले ही शुरू कर दिया था। जिसमें फरवरी में पहले दो बीटा अपडेट, मार्च में तीसरा और अप्रैल में चौथा अपडेट किया गया था। जिसको देखकर साफ पता चलता है कि कंपनी इस बार तेज गति से काम कर रही है। रिपोर्ट्स में Android 17 को बड़े डिजाइन के बदलाव के साथ नहीं देखा जा रहा, बल्कि इस बार फोकस पूरा परफॉर्मेंस और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस पर रहेगा। वहीं इस रणनीति को iOS 26 से अलग रखा गया है, जहां बड़े विजुअल बदलाव देखने को सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

Motorola का नया धमाका: 50 हजार से कम में iPhone जैसी फीलिंग? Edge 70 Pro+ लॉन्च से पहले हुआ लीक

Samsung का बड़ा झटका, बार-बार महंगे हो रहे फोन, फिर बढ़ाई 7 फोन की कीमत

Paytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा

WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम

ये भी पढ़े: 1 लाख को 1 करोड़ बनाने का झांसा, Instagram-YouTube के Fin Influencers कैसे बना रहे हैं शिकार, जानिए सच्चाई

नए फीचर्स: छोटे बदलाव, बड़ा असर

इस बार Android 17 में कई छोटे लेकिन काम के फीचर्स देखने को मिलने वाले है। इसमें शानदार परमिशन मैनेजमेंट और स्मार्ट नोटिफिकेशन सिस्टम को शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा सबसे खास फीचर Notification Rules का होने वाला है, जिससे यूजर्स ऐप और कॉन्टैक्ट के हिसाब से नोटिफिकेशन कस्टमाइज कर सकते है।

वहीं Universal App Bubbles नाम का यह फीचर मल्टीटास्किंग को आपके लिए आसान बनाने का काम करेगा, जिसमें सभी ऐप्स फ्लोटिंग विंडो में चलेंगे। इन फीचर्स के अलावा बीटा वर्जन में Hub Mode, बेहतर Cross-Device सपोर्ट और प्राइवेसी फोकस्ड कॉन्टैक्ट एक्सेस जैसे शानदार फीचर्स का भी साथ होने वाला है। आखिर में स्क्रीन रिकॉर्डिंग को नया डिजाइन और ChromeOS के साथ बेहतर इंटीग्रेशन मिलने की उम्मीद भी की जा रही है।

क्या Android का अनुभव बदल जाएगा?

Google का पूरा फोकस परफॉर्मेंस और स्थिरता पर होने वाला है। जिसका मतलब है कि यूजर्स को तेज, स्मूद और ज्यादा सुरक्षित अनुभव दिया जाएगा। वहीं अगर इस फीचर को सही तरीके से लागू किया गया तो Android 17 रोजमर्रा के इस्तेमाल को काफी आसान और काम को बन जाएगा।

Android 17 will transform the way you use your phone mega event

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 06:37 PM

Topics:  

  • Android Phone
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.