Anand Mahindra ने दी AI युग में असली पलों को संजोने की नसीहत, X पर पोस्ट किया आज का सच
Artificial Intelligence In Life: आनंद महिंद्रा ने AI की बढ़ती तकनीक को लेकर चिंता दिखाई है और X पर अपने कॉलेज की बात को शेयर करते हुए आज के समय की सच्चाई को बताया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Anand Mahindra का AI पर बड़ा सवाल। (सौ. X)
Anand Mahindra About AI: आनंद गोपाल महिंद्रा, भारत के प्रख्यात अरबपति उद्योगपति और मुंबई स्थित महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। महिंद्रा ग्रुप का कारोबार एयरोस्पेस, एग्रीबिज़नेस, आफ्टरमार्केट, ऑटोमोटिव, कंपोनेंट्स, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, डिफेंस, एनर्जी, फार्म इक्विपमेंट, फाइनेंस और इंश्योरेंस, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट, आईटी, लीजर और हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और रिटेल जैसे कई क्षेत्रों में फैला है। आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के सह-संस्थापक जगदीश चंद्र महिंद्रा के पोते हैं।
सोशल मीडिया पर साझा किया खास संदेश
हाल ही में आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक विचारोत्तेजक पोस्ट साझा की।
I’ve never been one to resist new technology or see it as a threat. And so when someone sent me this image I was about to discard it as yet another nostalgic rant. But I studied photography in college, and that made me pause. Because it struck me that AI makes it so easy to… pic.twitter.com/vMNwLsnwKw — anand mahindra (@anandmahindra) August 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
नवभारत संपादकीय: क्या AI मानवता पर हावी हो रही है? UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गंभीर चेतावनी
AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
एक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी
आनंद महिंद्रा ने स्वीकार किया कि वह हमेशा नई तकनीक का स्वागत करते हैं और इसे खतरे के रूप में नहीं देखते। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए तस्वीरें बनाना बेहद आसान हो गया है, जिससे एक बड़ा खतरा पैदा हो सकता है, वास्तविक पलों को कैद करने की अहमियत भूल जाना।
फोटोग्राफी की पढ़ाई से मिली गहरी समझ
महिंद्रा ने बताया कि उन्होंने कॉलेज में फोटोग्राफी की पढ़ाई की थी, जिससे उन्हें यह एहसास हुआ कि तकनीक के बढ़ते दौर में हमें सिर्फ ‘मनगढ़ंत’ तस्वीरें बनाने के बजाय असली और भावनात्मक पलों को सहेजने पर ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़े: Independence Day 2025: WhatsApp वीडियो स्टेटस से मनाएं आज़ादी का जश्न
“कैप्चर करें, सिर्फ मैन्युफैक्चर नहीं”
अपने संदेश के अंत में उन्होंने एक गहरी पंक्ति कही—”Capture moments, not just Manufacture them“—यानी असली पलों को कैद करना भी उतना ही ज़रूरी है, जितना तकनीक से नए दृश्य गढ़ना।
आनंद महिंद्रा का यह विचार ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में AI आधारित फोटो और वीडियो कंटेंट का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। उनका संदेश हमें याद दिलाता है कि तकनीक का इस्तेमाल करते समय भावनाओं और वास्तविकता का महत्व कभी नहीं भूलना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो लोग जीवन की सच्चाई को भूल जाएगे।
