Amazon Prime Membership पर सख्ती, अब हर महीने सिर्फ 2 डिवाइस ही रिमूव कर पाएंगे!
आपकी अपनी डिवाइस से एक्सेस हट जाता है, और आप चाहते हैं कि अनावश्यक डिवाइसों को रिमूव कर दिया जाए। अब अमेज़न ने इसपर नया कंट्रोल लागू कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Amazon Prime membership में क्या कुछ है नया। (सौ. Prime)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप भी अमेज़न प्राइम मेंबरशिप को दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करते हैं, तो अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अब तक, एक ही अकाउंट से कई डिवाइसेज़ पर एक ही पासवर्ड डालकर स्ट्रीमिंग का आनंद लिया जाता था। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी अपनी डिवाइस से एक्सेस हट जाता है, और आप चाहते हैं कि अनावश्यक डिवाइसों को रिमूव कर दिया जाए। अब अमेज़न ने इसपर नया कंट्रोल लागू कर दिया है।
क्या है अमेज़न की डिवाइस रिमूवल लिमिट?
अमेज़न ने अब डिवाइस रिमूवल को एक महीने में सिर्फ 2 डिवाइस तक सीमित कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने पहले ही दो डिवाइसेज़ हटा दिए, तो तीसरे डिवाइस को रिमूव नहीं कर पाएंगे।
- अगर एक ही अकाउंट का पासवर्ड 5 से ज्यादा डिवाइसेज़ में एक्सेस कर लिया जाता है, तो यह कुछ डिवाइसेज़ पर काम करना बंद कर देता है।
- कई बार इसमें आपकी अपनी डिवाइस भी शामिल हो सकती है, जिससे परेशानी हो सकती है।
- पहले, जब भी जरूरत होती, कोई भी डिवाइस तुरंत रिमूव किया जा सकता था, लेकिन अब ऐसा हर महीने केवल दो बार ही संभव होगा।
क्या होगा अगर अमेज़न प्राइम 5 से ज्यादा डिवाइस में चलाया गया?
भारत में अमेज़न प्राइम को अधिकतम 5 डिवाइसेज़ में इस्तेमाल किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
‘राख’ में विलेन बने आकाश मखीजा ने जीता दर्शकों का दिल, पत्नी भी किरदार देखकर हुईं भावुक
Alliance Streaming Date: 26 जून से शुरू होगा ‘अलायंस’, रियलिटी शो में दिखेगा डायनेमिक खेमू का दम
- इसमें दो टीवी और तीन स्मार्टफोन तक एक्सेस की सुविधा मिलती है।
- पहले से जुड़े 5 डिवाइसेज़ में ही आप प्रीमियम कंटेंट देख सकते हैं।
- यदि कोई नया डिवाइस इस लिमिट को पार करने की कोशिश करता है, तो पहले जुड़े डिवाइसेज़ में से किसी को साइन आउट कर दिया जाएगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अमेज़न की नई पॉलिसी के बाद क्या करें?
अमेज़न की इस नई लिमिट को देखते हुए यह बहुत जरूरी हो गया है कि आप अपनी मेंबरशिप का पासवर्ड 5 से ज्यादा लोगों के साथ शेयर न करें। अन्यथा, आपको बार-बार लॉगिन और डिवाइस हटाने में समस्या हो सकती है।
