

Amazon And Flipkart Sale Reality: Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days जैसी सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट के दावे दिखने को मिल रहे है। लेकिन किसी प्रोडक्ट पर 30% या 40% डिस्काउंट लिखा होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसकी कीमत वाकई कम हुई है या नहीं। देखा गया है कि कई बार ऑफर की असली वैल्यू समझने के लिए पुरानी कीमत और दूसरे स्टोर के रेट भी देखने पड़ते हैं।
ऐसे में इस फेस्टिव सीजन में जल्दबाजी में खरीदारी करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। ऐसे में सिर्फ सेल का बैनर देखकर ऑर्डर करने के बजाय कुछ जरूरी चीजें चेक करना फायदेमंद तरीका हो सकता है।
सेल के दौरान दिखने वाली कीमत को पिछले कुछ महीनों के रेट से मिलाना जरूरी होता है। ऐसे में अगर किसी फोन की कीमत पहले ही बढ़ चुकी है तो उस पर मिलने वाला डिस्काउंट उतना बड़ा फायदा नहीं दे सकता जितना पहली नजर में लगता है।
उदाहरण के लिए बताए तो दिए गए प्राइस-ट्रैकिंग डेटा यह बताता है कि Flipkart पर iQOO Z10R 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹30,499 दिखाई गई है। इस डेटा में पिछले तीन महीनों की औसत कीमत ₹21,131.93 और सबसे कम कीमत ₹17,999 बताई गई। जिसका सीधा मतलब है कि दिखाई गई कीमत औसत से करीब ₹9,367 रुपये ज्यादा थी। लेकिन यह कीमत और प्राइस हिस्ट्री एक खास समय का उदाहरण है। जिसको देखते हुए आपको खरीदने से पहले मौजूदा लिस्टिंग और कीमत की जानकारी दोबारा जरूर जांचनी चाहिए।
सलाह दी जाती है कि किसी एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अच्छी डील दिखने का मतलब यह नहीं कि वही सबसे सस्ता विकल्प होने वाला है। इसके लिए Amazon, Flipkart और दूसरे उपलब्ध स्टोर पर एक ही प्रोडक्ट की कीमत को मिलाकर जरूर देखें। इसमें तुलना करें कि इसमें RAM, स्टोरेज, कलर और मॉडल वेरिएंट एक जैसा है या नहीं वरना कीमत का अंतर आपके लिए भ्रामक हो सकता है।
सेल में मिलने वाले बैंक डिस्काउंट, कूपन और गिफ्ट कार्ड से बचत हो सकती है लेकिन हर ऑफर सभी ग्राहकों पर लागू नहीं होता। ऐसे में न्यूनतम खरीदारी, चुनिंदा कार्ड और दूसरे नियम जरूर पढ़ें। वहीं डिलीवरी या अन्य अतिरिक्त शुल्क हों तो उन्हें भी जोड़कर अंतिम कीमत देखें।
किसी भी चीज को सेल में खरीदने से पहले सलाह दी जाती है कि इन 6 तरीकों का इस्तेमाल जरूर करें ताकी आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सकें।
पिछले तीन महीनों की प्राइस हिस्ट्री देखें।
उसी वेरिएंट की कीमत अलग-अलग स्टोर पर मिलाएं।
समान फीचर्स वाले दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी नजर डालें।
बैंक ऑफर और कूपन के बाद प्रभावी कीमत निकालें।
बजट के मुताबिक टारगेट प्राइस तय करके अलर्ट लगाएं।
सेल शुरू होने से पहले पसंदीदा प्रोडक्ट्स की सूची बना लें।
बताया जाता है कि फेस्टिव सेल में सही बचत सिर्फ बड़े डिस्काउंट टैग से नहीं बल्कि कीमत की तुलना और थोड़े धैर्य से होती है। ऐसे में खरीदने से पहले कुछ मिनट की जांच आपको जल्दबाजी में महंगा प्रोडक्ट लेने से बचा सकती है। साथ ही प्रोडक्ट के बारे में अधिक से अधिक जानकारी आपके सामने रखे सकती है।