OnePlus Nord CE6 Lite पर Amazon Sale में बड़ी छूट, ₹27,499 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन

Amazon Great Indian Festival 2026: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 शुरू होने वाली है। जिसमें OnePlus Nord CE6 Lite पर खास ऑफर मिलने वाली है।
Huge discount on OnePlus Nord CE6 Lite in Amazon sale 7000mAh battery
Amazon पर मिल रहे OnePlus पर ऑफर।Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

OnePlus Nord CE6 Lite: Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू होने वाली है और इससे पहले कई स्मार्टफोन की डील्स सामने आ गई हैं। जिसमें OnePlus Nord CE6 Lite भी शामिल है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला यह फोन Amazon की सेल में ₹27,499 की इफेक्टिव कीमत पर लिस्ट किया गया है। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि इस कीमत में क्रेडिट कार्ड EMI बैंक ऑफर शामिल है इसलिए हर ग्राहक के लिए अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

OnePlus Nord CE6 Lite की कीमत में क्या बदलाव हुआ?

OnePlus Nord CE6 Lite के बारे में बताए तो इसको भारत में मई 2026 में लॉन्च किया गया था। वहीं लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹20,999 थी जबकि 8GB+128GB मॉडल ₹22,999 में आया था। लेकिन बाद में कंपनी के फोन की कीमतों में बदलाव हुआ और 8GB+128GB मॉडल की मौजूदा Amazon कीमत ₹30,999 दिखाई जा रही है। ऐसे में अब Great Indian Festival Sale में इसी वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹27,499 बताई गई है।

जिसका सीधा मतलब है कि सेल में मिलने वाली कीमत और फोन की मूल लॉन्च कीमत को एक जैसा समझना सही नहीं होगा। साथ ही ₹27,499 वाली कीमत में बैंक ऑफर शामिल होने के कारण खरीदारी से पहले ऑफर की पात्रता जरूर जांचनी चाहिए।

144Hz डिस्प्ले और MediaTek का प्रोसेसर

OnePlus Nord CE6 Lite के फीचर्स को देखे तो इसमें 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जिसको आसान भाषा में समझें तो ज्यादा रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड गेम्स में स्क्रीन को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करता है। ऐसे में फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया गया है।

यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। साथ ही स्टोरेज की बात करें तो 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB विकल्प उपलब्ध हैं।

Huge discount on OnePlus Nord CE6 Lite in Amazon sale 7000mAh battery
Airtel Postpaid Plans: ₹50 महंगे हुए प्लान, अब हर साल मिलेगा फ्री International Roaming का फायदा

50MP कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी

इसके कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 2MP का डेप्थ-असिस्ट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। वहीं इस फोन की बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है जिसे 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

OnePlus ने इसको लेकर बताया है कि टेस्टिंग में फोन दो दिन तक की पावर दे सकता है लेकिन वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल, नेटवर्क और ऐप्स पर निर्भर करेगा।

खरीदने से पहले यह बात जरूर देखें

बता दें कि ₹27,499 की Amazon सेल कीमत आकर्षक लग सकती है लेकिन यह इफेक्टिव ऑफर प्राइस है। बैंक कार्ड, EMI और अन्य शर्तों के कारण सभी ग्राहकों को यही कीमत मिले यह जरूरी नहीं है। इसलिए ऑर्डर करने से पहले डिस्काउंट की शर्तें और आपके चुने गए भुगतान विकल्प की पात्रता जांचना बेहतर रहेगा।

Huge discount on OnePlus Nord CE6 Lite in Amazon sale 7000mAh battery
AI Agent का दूसरा चेहरा: 53 निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल तक, जब AI ने इंसानी नियंत्रण को चुनौती दी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com