Oppo K14 Plus की पहली सेल शुरू, 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,000 की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo K14 Plus Price: ओप्पो K14 प्लस की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। जो शानदार फीचर्स के साथ अब खास ऑफर में ग्राहकों के लिए आ रहा है। जो लोगों कि जरूरत को पूरा करते हुए जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।
Oppo K14 Plus sale begins ₹4,000 discount 8,000mAh battery
Oppo के K14 Plus पर शानदार सेल।Source. OnePlus
Published on: 
Updated on: 

Oppo K14 Plus Specifications: Oppo K14 Plus की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। वहीं कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया है। जिसमें पहली सेल में फोन खरीदने वाले ग्राहकों को ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट और छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप लंबी बैटरी लाइफ वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी कीमत और फीचर्स पर नजर डाल सकते हैं।

Oppo K14 Plus की कीमत और पहली सेल के ऑफर

Oppo K14 Plus के बारे में बताए तो इसमें तीन स्टोरेज वेरिएंट आते है । इसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है। वहीं पहली सेल के दौरान ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने पर शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹25,999 हो जाती है। लेकिन बैंक और ऑफर की पात्रता के आधार पर वास्तविक कीमत अलग हो सकती है। फोन सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। जिसे खरीदारी से पहले यह जांचना जरूरी है कि आपके भुगतान के तरीके पर इंस्टेंट डिस्काउंट लागू है या नहीं।

144Hz डिस्प्ले और Dimensity प्रोसेसर

Oppo K14 Plus के फीचर्स के बारे में बताए तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं आसान शब्दों में कहें तो हाई रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्क्रीन की मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिख सकती है जबकि अधिक ब्राइटनेस तेज रोशनी में स्क्रीन देखने में मदद करती है।

वहीं फोन में MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प है। कंपनी ने इसको लेकर कहा है कि रैम को अतिरिक्त वर्चुअल रैम के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

Oppo K14 Plus sale begins ₹4,000 discount 8,000mAh battery
Samsung Week 2026: फोन से लेकर फ्रिज और AC तक पर 60% तक छूट, ₹25,000 तक कैशबैक का मौका

8,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और वाटर रेजिस्टेंस\

फोन में 8,000mAh की बैटरी के साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग दी गई है। वहीं रिवर्स चार्जिंग की मदद से फोन के जरिए दूसरे संगत डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

साथ ही कंपनी का दावा है कि बैटरी छह साल तक चलने की क्षमता रखती है लेकिन वास्तविक बैटरी लाइफ इस्तेमाल और चार्जिंग की आदतों पर निर्भर करेगी। साथ ही बता दें कि इस फोन में बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलने वाले है।।

वहीं फोन के कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 50MP का मुख्य OIS कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा AI Eraser, AI Night Mode और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

साथ ही फोन के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग का दावा किया गया है। ये रेटिंग धूल और पानी से सुरक्षा के अलग-अलग स्तर बताती हैं लेकिन इनका मतलब यह नहीं है कि फोन हर परिस्थिति में पूरी तरह वाटरप्रूफ रहेंगा।

Oppo K14 Plus के प्रमुख फीचर्स

Oppo K14 Plus sale begins ₹4,000 discount 8,000mAh battery
AI Smart Glasses पर नॉर्वे में सख्ती, पब्लिक प्लेसेज पर लग सकता है अस्थायी बैन, जानें क्यों बढ़ी चिंता
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com