फेस्टिव सीजन सेल में नकली स्मार्टफोन से रहें सावधान, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Festive Deals Mobile Scam: Amazon और Flipkart ने अपनी मेगा सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में कमाल के ऑफर मिलने वाले है। ऐसे में लोग फोन ज्यादा खरीदते है लेकिन इसमें असली नकली का पता होना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
Amazon And Flipkart के नकली फोन का करें पता। (सौ. Pixabay)
Fake Smartphones: फेस्टिव सीजन से पहले ही Amazon और Flipkart ने अपनी मेगा सेल की घोषणा कर दी है। इन सेल्स का बेसब्री से इंतजार इसलिए रहता है क्योंकि इस दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान पर भारी छूट मिलती है। लेकिन हर साल कई खरीदारों को शिकायत रहती है कि उन्हें नकली या इस्तेमाल किए गए फोन डिलीवर किए गए हैं। यहां तक कि कुछ लोगों को ऐसे डिवाइस भी मिले जो अनबॉक्सिंग के तुरंत बाद काम करना बंद कर देते हैं।
बढ़ती शिकायतें और ग्राहकों की चिंता
डिजिट डॉट इन की रिपोर्ट के अनुसार, बीते वर्षों में कई यूजर्स ने फेक स्मार्टफोन और खराब डिवाइस की शिकायत दर्ज कराई है। ऐसे मामलों ने ग्राहकों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ऑनलाइन सेल में किया गया निवेश सुरक्षित है या नहीं।
असली या नकली स्मार्टफोन कैसे पहचानें?
हर स्मार्टफोन का एक यूनिक 15 अंकों का IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर होता है। इसी नंबर के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि फोन असली है या नकली। भारत सरकार ने इसके लिए Sanchar Saathi Portal उपलब्ध कराया है, जहां कोई भी आसानी से अपने डिवाइस की जांच कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
ये भी पढ़े: एंट्री-लेवल प्लान हटाने पर सवालों के घेरे में Jio और Airtel
IMEI नंबर से ऐसे करें फोन की जांच
यदि आप भी नया फोन खरीदने जा रहे हैं, तो यह स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले Sanchar Saathi Portal पर जाएं।
- होमपेज पर Citizen Centric Services विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Know Your Mobile (KYM)/IMEI Verification का चयन करें।
- कैप्चा और मोबाइल नंबर डालकर OTP प्राप्त करें।
- प्राप्त OTP को सबमिट करें।
- अब अपने स्मार्टफोन का 15 अंकों वाला IMEI नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
जैसे ही आप यह प्रक्रिया पूरी करेंगे, आपके सामने डिवाइस की सभी डिटेल्स दिखाई देंगी। इनमें शामिल होंगे – डिवाइस स्टेटस, ब्रांड, मॉडल, डिवाइस टाइप और मैन्युफैक्चर डिटेल्स।
क्यों जरूरी है यह वेरिफिकेशन?
फेस्टिव सीजन सेल के दौरान डिलीवरी का दबाव बढ़ने से गलत या फेक प्रोडक्ट मिलने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में IMEI वेरिफिकेशन करना न केवल आपको सुरक्षित रखेगा बल्कि आपके निवेश की असली वैल्यू भी सुनिश्चित करेगा।
