-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Airtel Recharge Plans Under 250 Rs Daliy Data Unlimited Calls And Free Ott Subscriptions
Airtel के किफायती रिचार्ज प्लान्स: 250 रुपये से कम में डेटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन
- Written By: सिमरन सिंह
Airtel OTT subscription: Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 250 रुपये से कम कीमत में रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा के साथ कई सारी सुविधा होगी।

Airtel के शानदार प्लान जो होगे आपके लिए बेस्ट। (सौ. Airtel)
Airtel Recharge Plans: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 250 रुपये से कम कीमत में कई बेहतरीन रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और साथ ही OTT सब्सक्रिप्शन (जैसे Airtel Xstream Play और Disney+ Hotstar Mobile) शामिल हैं। ये पैक न सिर्फ मनोरंजन बल्कि कनेक्टिविटी के लिहाज से भी बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं।
250 रुपये से कम के एयरटेल प्रीपेड प्लान्स
Airtel अपने ग्राहकों के लिए लगातार ऐसे पैक ला रहा है, जो बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ लंबे समय तक वैलिडिटी भी प्रदान करते हैं। खासकर 30 दिनों तक चलने वाले ये प्लान डेटा और ओटीटी दोनों का फायदा देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 चुनिंदा प्लान्स के बारे में:
1. Airtel 121 रुपये का प्लान
यह पैक 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 6GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यह हल्के इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयुक्त है, जो कम कीमत पर अतिरिक्त डेटा चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad
अब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
फोन का डेटा बचाना पड़ा भारी, एयरपोर्ट पर GrapheneOS यूजर गिरफ्तार, क्या अब प्राइवेसी भी बन गई है जुर्म?
अब बच्चों को AI चैटबॉट का आदी बनाना पड़ेगा भारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ Addictive Design Act
2. Airtel 161 रुपये का प्लान
इस प्लान में 12GB डेटा 30 दिनों के लिए मिलता है। तय सीमा पूरी होने पर डेटा की कीमत 50 पैसे/MB होगी। यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें अपने रेगुलर पैक के साथ अतिरिक्त इंटरनेट की जरूरत पड़ती है।
3. Airtel 181 रुपये का प्लान: OTT बेनिफिट्स के साथ
181 रुपये का रिचार्ज Airtel का सबसे आकर्षक विकल्प है। इसमें 15GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ Airtel Xstream Play Premium सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे ग्राहकों को SonyLIV, Lionsgate Play समेत 22 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स की एक्सेस मिलती है।
4. Airtel 195 रुपये का प्लान: हॉटस्टार एक्सेस
इस पैक में 12GB डेटा 30 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। सबसे खास फीचर है Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन (1 महीने के लिए)। यह क्रिकेट और मूवी प्रेमियों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
ये भी पढ़े: अंतरिक्ष में पहुंचा AI चैटबॉट, चीन ने तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर किया डिप्लॉय
5. Airtel 100 रुपये का प्लान: सबसे सस्ता विकल्प
सिर्फ 100 रुपये में ग्राहकों को 5GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। हैरानी की बात है कि इसमें भी Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन (1 महीना) शामिल है। यह बाजार का सबसे किफायती OTT प्लान है।
ध्यान दें
Airtel के ये नए रिचार्ज प्लान्स 250 रुपये से कम कीमत में ग्राहकों को सस्ती कनेक्टिविटी, अतिरिक्त डेटा और मनोरंजन का कॉम्बो देते हैं। जो ग्राहक बजट में रहकर डेटा और ओटीटी दोनों का फायदा चाहते हैं, उनके लिए ये प्लान्स किसी वरदान से कम नहीं।
Airtel recharge plans under 250 rs daliy data unlimited calls and free ott subscriptions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














