-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Airtels Nextra Expands Renewable Energy Sourcing Agreement With Ampin To 200 Mw
Airtel नेक्स्ट्रा और Ampin की पार्टनरशिप, 200 MW होगी रिन्यूऐबल एनर्जी की क्षमता
- Written By: अपूर्वा नायक
हाल ही में एयरटेल के नेक्स्ट्रा और एम्पिन ने अपने रिन्यूऐबल एनर्जी के कॉन्ट्रेक्ट को आगे बढ़ाया है। इस नई पार्टनरशिप के साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी सहयोग 200 मेगावॉट के पार पहुँच चुका है।

रिन्यूऐबल एनर्जी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Airtel Partnership with Ampin: नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल और एम्पिन एनर्जी ट्रांजिशन ने अपनी पार्टनरशिप को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया है। इन दोनों कंपनियों ने पार्टनरशिप को और भी ज्यादा मजबूती देने के लिए 125.65 मेगावॉट सोलर-विंड हाइब्रिड एनर्जी की सप्लाई के लिए एक नया पावर-व्हीलिंग कॉन्ट्रेक्ट किया है, जो इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम यानी आईएसटीएस से जुड़े प्लांट्स के माध्यम से दी जाएगी।
इस नई पार्टनरशिप के साथ दोनों कंपनियों के बीच कुल रिन्यूएबल एनर्जी सहयोग 200 मेगावॉट के पार पहुँच चुका है। यह कदम नेक्स्ट्रा की इंफ्रास्ट्रक्चर एफिशिएंसी को बढ़ाएगा, डी-कार्बनाइजेशन को तेज़ करेगा और ऑपरेशनल एक्सीलेंस को मज़बूत करेगा जिससे नेक्स्ट्रा भारत में सस्टेनेबल डेटा सेंटर सॉल्यूशंस का प्रमुख खिलाड़ी बना रहेगा।
यह अतिरिक्त क्षमता नेक्स्ट्रा को दो चरणों में दी जाएगी पहली राजस्थान और दूसरी कर्नाटक में कैप्टिव सोलर-विंड पावर प्रोजेक्ट्स के माध्यम से। एएमपीआईएन पहले से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में इन्ट्रा-स्टेट ओपन एक्सेस के ज़रिए नेक्स्ट्रा को सोलर पावर सप्लाई कर रहा है। इस नए समझौते के तहत,एएमपीआईएन अब 11 और राज्यों में विस्तार करेगा और साथ ही बड़े पैमाने पर आईएसटीएस रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई और एकल इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर यानी आईपीपी से ग्रीन एनर्जी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
मुंबई के रे रोड ROB की बढ़ी लागत पर सवाल: उद्घाटन के एक साल में 18 करोड़ अतिरिक्त खर्च का मामला अटका
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
खेल परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
एयरटेल के सीईओ क्या बोले?
नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल के सीईओ आशीष अरोड़ा ने कहा है कि सस्टेनेबिलिटी सिर्फ एक वादा नहीं है यह हमारी ज़िम्मेदारी है और नेतृत्व का अवसर भी। एएमपीआईएन के साथ 200 मेगावॉट से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी से अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को पावर देकर हम इंडस्ट्री के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं। यह उपलब्धि इस बात को दर्शाती है कि हम आईएसटीएस-बेस्ड क्लीन एनर्जी से अपने डेटा सेंटर्स को सस्टेनेबली चला रहे हैं, जिससे भरोसेमंद सेवाएं मिलती हैं और जलवायु पर ठोस सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नेक्स्ट्रा में हमारा लक्ष्य इनोवेशन को बढ़ावा देना और बदलाव की प्रेरणा देना है, ताकि हमारी सेवाएं न केवल भारत की डिजिटल ग्रोथ को बढ़ावा दें, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा भी करें।
एम्पिन के सीईओ का बयान
एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांज़िशन के फाउंडर, एमडी और सीईओ पिनाकी भट्टाचार्य ने कहा है कि इस साझेदारी के माध्यम से हमने दिखाया है कि देशव्यापी उपस्थिति और इंटर-स्टेट व इन्ट्रा-स्टेट रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों के सही मिश्रण से हम किसी भी ग्राहक को लगभग सौ फीसदी ग्रीन एनर्जी पर स्विच कर सकते हैं। नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल, जो डेटा और तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर क्षेत्र में अग्रणी है, हमारी सस्टेनेबिलिटी सोच से जुड़ा है और हम इस साझेदारी से डेटा सेंटर्स को हरित बनाने पर गर्व महसूस करते हैं।
एएमपीआईएन की स्केलेबल और सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस प्रदान करने की नेतृत्व क्षमता इस बात का उदाहरण है कि वह कैसे तकनीकी और भौगोलिक विविधताओं के बीच दीर्घकालिक ग्राहक संबंध बनाता है। दोनों कंपनियों का उद्देश्य है यह दिखाना कि किस तरह बड़े स्तर की हरित ऊर्जा साझेदारियां पूरी प्रणाली की एफिशिएंसी और डी-कार्बनाइजेशन को तेज़ कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें :- गूगल और मेटा पर ED ने फिर से कसी नकेल, 21 जुलाई को अनुपस्थिति के बाद अब भेजा समन
नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल, अपने नेट जीरो कमिटमेंट से प्रेरित होकर जो अब एसबीटीआई के अनुरूप है अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर डी-कार्बनाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए सस्टेनेबिलिटी पहलों को आगे बढ़ा रहा है। कंपनी ने स्कोप 1 और स्कोप 2 ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करने के लिए कई रणनीतिक उपाय अपनाए हैं। नेक्स्ट्रा ने जून 2024 में वैश्विक आरई100 पहल को जॉइन किया था और यह संकल्प लिया था कि वह अपनी सौ फीसदी बिजली की ज़रूरतें नवीकरणीय स्रोतों से ही पूरी करेगा। नेक्स्ट्रा ऐसा करने वाला भारत का पहला डेटा सेंटर बना और इस पहल में शामिल होने वाली 14वीं भारतीय कंपनी भी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Airtels nextra expands renewable energy sourcing agreement with ampin to 200 mw
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMमहाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














