Airtel-Jio यूजर्स को लग सकता है महंगे रिचार्ज का झटका, सुनील मित्तल ने बताया मोबाइल प्लान का खर्च

Sunil Mittal ARPU 350: भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने भारत में मोबाइल टैरिफ बढ़ाने की वकालत की है। टेलीकॉम कंपनियों की प्रति ग्राहक औसत मासिक कमाई करीब 350 रुपये होनी चाहिए।
Airtel and Jio users may face a shock from costlier recharges Sunil Mittal
Sunil Mittal ने रिचार्ज को लेकर क्या कहा।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने मोबाइल टैरिफ बढ़ाने की वकालत की है।

  • Airtel, Jio और Vodafone Idea के ग्राहकों के बीच टैरिफ बढ़ोतरी की चर्चा हो रही है।

  • चीन में 10 लाख से ज्यादा मोबाइल टावर हैं भारत में इनकी संख्या करीब 3.5 लाख है।

Airtel Jio Recharge Price Hike: मोबाइल रिचार्ज करने वाले करोड़ों ग्राहकों की जेब पर आने वाले समय में बोझ बढ़ सकता है। बता दें कि भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने भारत में मोबाइल टैरिफ बढ़ाने की वकालत की है। उनका कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों की प्रति ग्राहक औसत मासिक कमाई यानी ARPU करीब 350 रुपये होनी चाहिए। वहीं अभी के लिए उन्होंने यह नहीं बताया कि मोबाइल रिचार्ज कब महंगे होंगे। लेकिन उनके बयान से Airtel, Jio और Vodafone Idea के ग्राहकों के बीच टैरिफ बढ़ोतरी की चर्चा तेज हो गई है।

350 रुपये तक पहुंचनी चाहिए ARPU

भारती एंटरप्राइजेज के 50 साल पूरे होने के मौके पर PTI को दिए इंटरव्यू में सुनील मित्तल ने कहा कि पहले वह 300 रुपये की मासिक ARPU को सही मानते थे लेकिन यह बात करीब 10 साल पुरानी है। अब महंगाई और कंपनियों की बढ़ती लागत को देखते हुए यह आंकड़ा 350 रुपये होना चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता।” यह जवाब उन्होंने टैरिफ बढ़ोतरी की संभावित समयसीमा पूछे जाने पर दिया। जिसका सीधा मतलब है कि फिलहाल किसी नई कीमत या रिचार्ज बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मोबाइल नेटवर्क चलाना क्यों हो रहा महंगा?

मित्तल ने बताया कि टेलीकॉम कंपनियों पर पेट्रोलियम, बिजली, कर्मचारियों और प्रशासनिक खर्च का बोझ बढ़ा है। इसके अलावा भारत में नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बड़े स्तर पर विस्तार देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि चीन में 10 लाख से ज्यादा मोबाइल टावर हैं जबकि भारत में इनकी संख्या करीब 3.5 लाख है। देश में टावरों के साथ फाइबर नेटवर्क और समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली सबमरीन केबल का विस्तार भी जरूरी है। इसके लिए कंपनियों को लगातार निवेश करना होगा।

Airtel and Jio users may face a shock from costlier recharges Sunil Mittal
सरकारी अधिकारियों को मिलेगा 1.8 लाख रुपये तक का लैपटॉप, 4 साल बाद मुफ्त में रख सकेंगे अपने पास, जानें नए नियम

5G पर भारी खर्च, लेकिन कमाई उम्मीद से कम

सुनील मित्तल ने बताया कि टेलीकॉम कंपनियों ने 5G स्पेक्ट्रम खरीदने और नेटवर्क तैयार करने में लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अकेले नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ। लेकिन 5G से अभी उम्मीद के मुताबिक अतिरिक्त कमाई नहीं हो रही है। वहीं मित्तल का कहना है कि मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम बनाने के लिए कंपनियों की आर्थिक स्थिति बेहतर होना जरूरी है। UPI, ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में टेलीकॉम नेटवर्क अहम भूमिका निभाता है।

Airtel and Jio users may face a shock from costlier recharges Sunil Mittal
दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

रोजाना 10-12 रुपये का बताया खर्च

मित्तल ने बताया कि 350 रुपये की मासिक ARPU का मतलब रोजाना करीब 10-12 रुपये का खर्च है। उनके अनुसार इस कीमत पर भी भारत में मोबाइल सेवाएं दुनिया के मुकाबले सस्ती रहेंगी। वहीं गौरतलब है कि भारत में आखिरी बड़ी टैरिफ बढ़ोतरी जून 2024 में हुई थी जब कंपनियों ने प्लान की कीमतें करीब 10-25 फीसदी तक बढ़ाई थीं। Airtel ने अगस्त 2026 में कुछ शुरुआती प्लान हटाए थे लेकिन नवंबर में 299 रुपये का प्लान दोबारा शुरू किया। ऐसे में अभी के लिए ग्राहकों को अगली टैरिफ बढ़ोतरी के लिए किसी निश्चित तारीख का इंतजार करना होगा।