एयर इंडिया ने शुरू की Apple AirTag बैगेज ट्रैकिंग सुविधा, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
एयर इंडिया की मोबाइल ऐप और वेबसाइट से जुड़ा होगा, जिससे iPhone, iPad और Mac उपयोगकर्ता अपने बैग की लोकेशन आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। इस नई तकनीक को अपनाने वाली एयर इंडिया, एशिया की पहली एयरलाइन बन गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Apple AirTag से लगा सकते है सामान का पता। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाते हुए Apple AirTag इंटीग्रेशन की सुविधा शुरू की है। यह नया फीचर एयर इंडिया की मोबाइल ऐप और वेबसाइट से जुड़ा होगा, जिससे iPhone, iPad और Mac उपयोगकर्ता अपने बैग की लोकेशन आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। इस नई तकनीक को अपनाने वाली एयर इंडिया, एशिया की पहली एयरलाइन बन गई है।
हर साल 100 मिलियन बैगेज की हैंडलिंग
एयर इंडिया हर साल 100 मिलियन से अधिक बैगेज को सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाती है। इनमें से 99.6% बैग बिना किसी परेशानी के सही स्थान पर पहुंचते हैं। हालांकि, कभी-कभी एयरपोर्ट बैगेज सिस्टम में गड़बड़ी, फ्लाइट मिसकनेक्शन या अन्य कारणों से कुछ बैग गलत स्थान पर पहुंच जाते हैं।
ऐसे मामलों में, Apple AirTag ट्रैकिंग सिस्टम यात्रियों को अपने बैग की सही लोकेशन जानने और उसे जल्द से जल्द वापस पाने में मदद करेगा। एयर इंडिया ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यात्रियों की गोपनीयता और सुरक्षा बनी रहे। बैगेज मिल जाने के बाद लोकेशन शेयरिंग ऑटोमैटिक रूप से समाप्त हो जाएगी, या फिर अधिकतम 7 दिनों तक ही एक्टिव रहेगी। यात्री चाहें तो इसे मैन्युअली कभी भी बंद कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
नागपुर एयरपोर्ट पर नए मैनेजमेंट से पहले बदलाव; स्टार एयर ने जारी किया नांदेड़-किशनगढ़ उड़ानों का नया टाइम-टेबल
डिजिटल टेक्नोलॉजी में बड़ा कदम
एयर इंडिया के चीफ डिजिटल एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर, डॉ. सत्य रामास्वामी ने कहा, “हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन डिजिटल सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। Apple AirTag की मदद से यात्रियों को अपने बैग की सटीक लोकेशन का पता चलेगा, जिससे उनका सफर और भी आसान और तनावमुक्त होगा।”
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कैसे करें Apple AirTag सुविधा का उपयोग?
- अगर बैगेज समय पर नहीं पहुंचता है, तो यात्री एयर इंडिया बैगेज काउंटर पर रिपोर्ट कर सकते हैं।
- एयरपोर्ट स्टाफ प्रॉपर्टी इर्रेगुलैरिटी रिपोर्ट (PIR) फाइल करेगा।
- यात्री को अपने Apple डिवाइस में Find My ऐप से ‘शेयर आइटम लोकेशन’ जनरेट कर इसे एयर इंडिया को भेजना होगा।
- यह प्रक्रिया एयर इंडिया की मोबाइल ऐप या वेबसाइट के कस्टमर सपोर्ट पोर्टल से पूरी की जा सकती है।
- एयर इंडिया के अधिकृत अधिकारी AirTag लोकेशन डेटा की मदद से बैगेज को ट्रैक करेंगे और जल्द से जल्द यात्री को सौंप देंगे।
ध्यान दें
एयर इंडिया का यह कदम यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। Apple AirTag बैगेज ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए अब यात्रियों को अपने सामान के खोने की चिंता नहीं होगी और वे अपने बैग की लोकेशन कहीं से भी ट्रैक कर सकेंगे।
