AI vs Humans: क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बना देगा यूट्यूब क्रिएटर्स को बेरोजगार?
यूट्यूब में अब इंसान नहीं, मशीनें भी कंटेंट बना रही हैं। AI टेक्स्ट या इमेज जनरेट करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वीडियो से लेकर थंबनेल डिज़ाइनिंग सब करता है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्रिएटर्स बेरोजगार तो नहीं हो जाएगे।
- Written By: सिमरन सिंह
AI vs Humans क्या है youTube का भविष्य। (सौ. AI)
यूट्यूब की दुनिया में अब इंसान नहीं, मशीनें भी कंटेंट बना रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ टेक्स्ट या इमेज जनरेट करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वीडियो स्क्रिप्टिंग, वॉइसओवर, थंबनेल डिज़ाइनिंग और यहां तक कि एडिटिंग में भी पूरी तरह सक्षम हो गया है। ऐसे में सवाल उठता है – क्या इंसानी यूट्यूब क्रिएटर्स को अब खतरे में समझा जाए?
AI टूल्स ने बदला वीडियो प्रोडक्शन का चेहरा
आज के समय में Runway ML, Pictory, Descript, Vidyo.ai और HeyGen जैसे AI टूल्स बिना किसी इंसानी हस्तक्षेप के पूरा वीडियो तैयार कर सकते हैं। एक ही क्लिक में वीडियो की स्क्रिप्ट लिखी जा सकती है, आर्टिफिशियल वॉइस में नैरेशन हो सकता है और ऑटोमैटिकली शॉर्ट्स या क्लिप्स बनाए जा सकते हैं। इससे यूट्यूब पर कई ऐसे चैनल बन चुके हैं जो पूरी तरह AI के ज़रिए चलाए जा रहे हैं।
“इंसान का टच अब भी जरूरी है” – एक्सपर्ट्स की राय
हालांकि AI की तेजी से बढ़ती क्षमताओं के बीच कई डिजिटल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पूरी तरह इंसानी क्रिएटर्स को हटाना फिलहाल संभव नहीं। “AI कंटेंट तेजी से बनता है, लेकिन उसमें भावनात्मक गहराई और ऑथेंटिसिटी की कमी होती है,” एक मीडिया एनालिस्ट ने कहा।
सम्बंधित ख़बरें
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
सोचते ही स्क्रीन पर लिख जाएगा मैसेज, AI कंपनी पढ़ेगी आपका दिमाग, बदले में दे रही ₹5,200 तक की रकम
Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
क्या यूट्यूब लाएगा सख्त पॉलिसी?
यूट्यूब ने अभी तक AI-जनरेटेड कंटेंट पर कोई कठोर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन कंपनी की नई गाइडलाइंस पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रही हैं। आने वाले समय में हर AI कंटेंट को डिस्क्लोजर देना जरूरी हो सकता है।
भविष्य की तस्वीर
2025 तक माना जा रहा है कि यूट्यूब पर 40% तक कंटेंट AI से बनने लगेगा। ऐसे में क्रिएटर्स को अब सिर्फ क्रिएटिव नहीं, टेक्निकल भी बनना होगा, ताकि वे AI के साथ मिलकर बेहतर कंटेंट बना सकें, न कि उसकी जगह खो दें।
