iOS 27 में AI का धमाका, Siri बनेगी सुपर स्मार्ट, कैमरे से पूछेंगे सवाल और तुरंत मिलेगा जवाब
iOS 27 Features: Apple अपने यूजर्स के लिए अपडेट लाता रहता है, वहीं अभी सबसे बड़ी चर्चा iOS 27 को लेकर हो रही है और इस बार के अपडेट को Apple के यूजर्स के लिए खास बताया जा रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
iOS 27 (Source. Social media/X)
Apple Intelligence Features: Apple अपने यूजर्स के लिए हमेशा अलग अलग अपडेट लाता रहता है, वहीं अभी सबसे बड़ी चर्चा iOS 27 को लेकर सुनने में आ रही है और इस बाार Apple अपने अपडेट को नए डिजाइन या छोटे फीचर्स तक सीमित नहीं रहने वाला है। मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपने इकोसिस्टम को अपडेट करते हुए उसमें AI को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयारी है। ऐसे में यह तो साफ है कि आने वाले अपडेट में iOS 27, iPhone यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स और बदलाव लाने वाला है।
Siri का नया अवतार करेंगा हैरान
अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि iOS 27 में यूजर्स को एक अपग्रेडेड और नई Siri देखने को मिलेगी, जो iPhone के फीचर्स के साथ विज़ुअल अवेयरनेस भी ऑफर करेगी। इसका सीधा मतलब यह है कि अब iPhone यूजर्स अपने फोन का कैमरा ओपन करके Siri से किसी भी ऑब्जेक्ट, टेक्स्ट या पैकेजिंग के डिटेल्स के बारें में पूछ सकेंगे, जिसकी जानकारी Siri कुछ ही पलों में दे देगी। मतलब अब Siri से बात करने के अलावा अब कैमरे के जरिए भी Siri आपकी मदद कर सकेगी, जो रोजमर्रा के कामों में एक मददगार टूल की तरह काम करेगा।
Photos ऐप में AI एडिटिंग
Apple अपने अपडेट के मामले में यही नही रोका है, फीचर्स में Photos ऐप में AI बेस्ड एडिटिंग टूल्स को भी शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स फोटो को एक्सपैंड, रीफ्रेम और एन्हांस कर सकेंगे। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है की Siri में एप इंटरफेस और मल्टीटास्किंग सपोर्ट जैसे फीचर्स को भी जोड़ा जाएगा और यूजर्स अपने iPhone में थर्ड-पार्टी AI एजेंट्स का सपोर्ट भी App Store के जरिए जोड़ सकते है। वहीं इन नए टूल्स से Visual Intelligence का फीचर और ज्यादा स्मार्ट बनेगा। जो कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Jio ने चुपचाप हटाया 209 का सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, TRAI के आदेश का असर?
गर्मियों में AC बना बम, गाजियाबाद हादसे के बाद अलर्ट, इन गलतियों से बचें, नहीं तो पड़ सकता है भारी
कागज़ से डिजिटल तक, EVM ने बदला चुनाव का खेल, जानिए कैसे काम करती है ये मशीन और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान
फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
iOS 27 का अपडेट कब होगा जारी?
Apple के नए अपडेट के लिए कई यूजर्स इंतजार कर रहे है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि iOS 27 को WWDC 2026 में पेश किया जा सकता है, यानी साफ है कि इस अपडेट की पहली झलक 8 जून को पूरी दुनिया में देखने को मिलेगी। जिसके बाद कंपनी सितंबर महीने में Apple इवेंट के दौरान iPhone 18 Pro सीरीज और नए iPhone Ultra के साथ सभी के लिए नए फोन पेश करने वाली है। वहीं Apple हर साल की तरह इस साल भी इवेंट में iOS के साथ नए iPhones को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे है।
किन iPhones को मिलेगा अपडेट?
iOS 27 के फीचर को कौन कौन से iPhones में देखा जाएगा उसकी लिस्ट पर नजर डाले तो:
- iPhone 18
- iPhone 18 Pro
- iPhone 18 Pro Max
- iPhone Fold
- iPhone 17
- iPhone 17 Pro
- iPhone 17 Pro Max
- iPhone 17e
- iPhone Air
- iPhone 16′
- iPhone 16 Plus
- iPhone 16 Pro
- iPhone 16 Pro Max
- iPhone 16e
ये भी पढ़े: Jio ने चुपचाप हटाया 209 का सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, TRAI के आदेश का असर?
पुराने सपोर्टेड डिवाइस
- iPhone 15 सीरीज
- iPhone 14 सीरीज
- iPhone 13 सीरीज
- iPhone 12 सीरीज
- iPhone SE (3rd Gen, 2022)
जानने वाली बात यह भी है कि Apple Intelligence के सभी AI फीचर्स हर डिवाइस पर देखने को नहीं मिलेगे। Apple सिर्फ iPhone 15 Pro और उसके बाद के मॉडल्स के लिए ही इन फीचर्स को जारी कर सकता है।
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव
Apple के लिए iOS 27 का अपडेट सिर्फ एक अपडेट नहीं है, बल्कि AI-फोकस्ड की एक नई शुरुआत है। जिसमें Siri का स्मार्ट होना, AI फोटो एडिटिंग और नए फीचर्स iPhone यूजर्स के अनुभव को और भी खास और भविष्य के अनुसार सही बनाएगी।
