

Jio 209 Plan Discontinued: अगर आप भी अपने फोन के रिचार्ज के लिए एक सस्ता प्लान ढूंढ रहे है तो यह खबर आपको चौंकाने के साथ परेशान भी कर देंगी। बता दें कि रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान की लिस्ट से अपना पॉपुलर और किफायती 209 रुपये वाला प्लान अचानक हटा दिया है। वहीं उन यूजर्स को बता दें जिनको इस प्लान की जानकारी नहीं थी तो ये प्लान सीधे तौर पर वेबसाइट पर नहीं, बल्कि एक्सक्लूसिवली MyJio ऐप पर ही देखने को मिलता था, लेकिन अब इसको वहां से भी गायब कर दिया गया है।
जियो ने बिना कोई जानकारी दिए अपने प्लेटफॉर्म से एक सस्ता और खास रिचार्ज प्लान रिमूव कर दिया। वहीं प्लान की पूरी जानकारी दें तो इसकी कीमत 209 रुपये थी, जिसमें कॉलिंग समेत कई बेनेफिट्स एक साथ दिए जाते थे। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए परफेक्ट था, जो कम कीमत में डेली डेटा और कॉलिंग का इस्तेमाल करना पसंद करते है। वहीं इस प्लान की वैलिडिटी को 22 दिन का रखा गया था, जो यूजर्स के लिए एक बजट फ्रेंडली ऑप्सन था।
वहीं अब तक जो यूजर्स 209 रुपये वाला प्लान एक्सक्लूसिवली माय जियो ऐप से ले रहे थे उनको कमाल के बेनेफिट्स भी मिल रहे थे। जिसमें ये चीजे शामिल है:
यानी इसका सीधा मतलब है कि एक ही प्लान में कॉलिंग, डेटा, SMS और एंटरटेनमेंट सब कुछ यूजर को मिल रहा था।
वहीं अब यूजर्स के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि इस वजह से जियो के 209 रुपये वाला प्लान को My Jio App से हटाया गया है। अब तक सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, टेलिकॉम रेगुलेटरी TRAI ने रिलायंस जियो को कुछ प्लान डिसकंटीन्यू करने के आदेश दिए थे, जिनमें पारदर्शिता की कमी थी। हालांकि जियो ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस बड़े कदम को उठाने के पीछे की वजह रेगुलेटरी गाइडलाइंस ही बताई जा रही है।
जियो का 209 रुपये वाला प्लान हटने के बाद यूजर्स को अब फोन रिचार्ज कराना थोड़ा महंगा पड़ेगा। लेकिन इसमें एक अच्छी खबर यह भी है कि आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान्स को और ज्यादा पारदर्शी और रेगुलेटेड बनाने पर फोकस कर रही है। जिससे यूजर्स के लिए फोन रिचार्ज कराते समय किसी तरह की परेशानी या कन्फूशन पैदा ना हो।
वहीं यह प्लान उउन लोगों के लिए सबसे अच्छा था जो कम पैसे में वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन की तलाश कर रहे थे। ऐसे में इस प्लान के हटने से यूजर्स में थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन इस बदलाव के होने पर टेलीकॉम सेक्टर में नए नियमों और पारदर्शिता को एक नई जगह मिलेगी जो भविष्य को देखते हुए एक सही कदम है।