अंतरिक्ष में पहुंचा AI चैटबॉट, चीन ने तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर किया डिप्लॉय
Wukong AI: AI चैटबॉट अब अंतरिक्ष में भी कदम रख चुके हैं। चीन ने अपने तियांगोंग स्पेस स्टेशन में एक एडवांस्ड AI चैटबॉट डिप्लॉय किया है, जो कमाल कर रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
AI chatbot गया स्पेस में। (सौ. China Manned Space Engineering Office)
China space station: धरती पर इंसानों की मदद करने वाले AI चैटबॉट अब अंतरिक्ष में भी कदम रख चुके हैं। चीन ने अपने तियांगोंग स्पेस स्टेशन में एक एडवांस्ड AI चैटबॉट डिप्लॉय किया है, जिसका नाम Wukong AI रखा गया है। यह चैटबॉट न सिर्फ अंतरिक्ष यात्रियों की मदद कर रहा है, बल्कि स्पेस मिशनों को और अधिक स्मार्ट व सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
पहला मिशन सफलतापूर्वक पूरा
पिछले महीने लॉन्च किया गया यह चैटबॉट अपना पहला मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है। जानकारी के अनुसार, इसने स्पेस स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसवॉक के दौरान नेविगेशन और टैक्टिकल प्लानिंग में मदद की। इसे खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह स्पेस क्रू को रियल-टाइम सपोर्ट दे सके और हर मिशन के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर सके।
दो मॉड्यूल में काम करता है Wukong AI
चीन ने बताया कि Wukong AI पारंपरिक चैटबॉट की तरह काम करता है, लेकिन इसकी क्षमताएं बेहद उन्नत हैं। इसमें दो मॉड्यूल शामिल हैं
सम्बंधित ख़बरें
AI का खौफ! बांग्लादेश में महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं को डीपफेक से बनाया जा रहा निशाना, जानिए क्या है सच
UAE AI Agent: UAE का डिजिटल धमाका, सरकारी दफ्तरों में अब इंसानों की जगह लेंगे AI एजेंट, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
- स्पेस मॉड्यूल: तियांगोंग स्पेस स्टेशन में इंस्टॉल किया गया है, जो अंतरिक्ष यात्रियों को सवालों के जवाब और तकनीकी सहायता प्रदान करता है।
- धरती मॉड्यूल: यह डेटा एनालिसिस करता है और ग्राउंड टीम को अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी रिपोर्ट उपलब्ध कराता है।
दोनों मॉड्यूल मिलकर इसे एक एडवांस्ड AI असिस्टेंट बनाते हैं, जो हर जटिल परिस्थिति में क्रू का सहयोग करता है। इसे 15 जुलाई को इंस्टॉल किया गया था और इसी महीने से इसने कार्य करना शुरू किया है।
क्या-क्या कर सकता है Wukong AI?
चीन के अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र के एक अधिकारी ने बताया, “यह सिस्टम गंभीर ऑपरेशन और तकनीकी खामियों को दूर करने में तेज और असरदार जानकारी उपलब्ध कराता है। यह अंतरिक्ष यात्रियों की एफिशिएंसी को बढ़ाने, मानसिक समर्थन देने और ग्राउंड टीम व स्पेस क्रू के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करता है।” इस चैटबॉट की मदद से चीन का स्पेस मिशन और भी तेज, सुरक्षित और प्रभावी बन सकता है।
ये भी पढ़े: कंपनियों में AI का बढ़ता प्रभाव: नौकरी बचाने के लिए सीखना होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
वैश्विक स्पेस रेस में चीन का कदम
यह पहली बार है जब चीन ने अपने स्पेस स्टेशन पर किसी AI चैटबॉट को तैनात किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब अमेरिका, रूस और यूरोप समेत कई देश स्पेस रिसर्च और तकनीकी वर्चस्व की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। चीन का यह प्रयास भविष्य में AI और अंतरिक्ष विज्ञान के गहरे मेल का बड़ा उदाहरण साबित हो सकता है।
