बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर बदलना है? अब घर बैठे ऐसे करें अपडेट, नहीं पड़ेगी ब्रांच जाने की जरूरत

Bank Account Mobile Number Change: अपने बैंक में फोन नंबर बदलना चाहते है। लेकिन ब्रांच नहीं जाना तो आप घर बैठे इसको कर सकते है। जिसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलों करना होगा।
mobile number linked to your bank account update it from the comfort of your home
Bank में फोन नंबर को अपडेट करें।Source. Gemini
Published on: 
Updated on: 

Bank Mobile Number Update: आज के डिजिटल दौर में बैंक अकाउंट के साथ सही मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है। इस नंबर से बैंकिंग OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट, UPI वेरिफिकेशन और कई अहम अपडेट जोड़े होते है। ऐसे में अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है, खो गया है या आपने नया नंबर ले लिया है तो उसे बैंक रिकॉर्ड में अपडेट करना जरूरी है। इसमें अच्छी बात यह है कि कई बैंक ग्राहकों को मोबाइल नंबर अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा भी देते हैं। लेकिन यह सुविधा हर बैंक में एक जैसी नहीं होती और वेरिफिकेशन का तरीका अलग हो सकता है।

नंबर अपडेट नहीं किया तो हो सकती है परेशानी

बता दें कि अगर बैंक अकाउंट में पुराना या गलत मोबाइल नंबर दर्ज है तो आपको लेन-देन के जरूरी अलर्ट समय पर नहीं मिल पाएंगे। इसके अलावा कई बैंकिंग सेवाओं और UPI से जुड़े कामों में OTP या मोबाइल वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में बंद नंबर आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए नया मोबाइल नंबर लेने के बाद बैंकिंग रिकॉर्ड में भी उसे अपडेट कराना जरूरी है।

Net Banking से घर बैठे बदलें नंबर

अगर आपके बैंक की Internet Banking में मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प उपलब्ध है तो आप बिना ब्रांच जाए यह काम कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Net Banking में लॉगइन करें। इसके बाद Profile, Personal Details या Contact Information जैसे सेक्शन में जाएं। यहां Mobile Number Update या Change Mobile Number का विकल्प देखने को मिलेगा। यह नया नंबर दर्ज करने के बाद बैंक द्वारा मांगा गया वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। साथ ही कुछ बैंकों में पुराने नंबर, OTP, डेबिट कार्ड या दूसरी जानकारी के जरिए पहचान सत्यापित की जा सकती है।

mobile number linked to your bank account update it from the comfort of your home
ChatGPT अब सिर्फ बात नहीं करेगा, काम भी करेगा, Voice फीचर में आया बड़ा अपडेट, बोलकर बनाएं डॉक्यूमेंट

Mobile Banking App से भी हो सकता है अपडेट

कई बैंक अपने मोबाइल ऐप के जरिए भी प्रोफाइल और कॉन्टैक्ट डिटेल अपडेट करने की सुविधा देते हैं। इसके लिए ऐप में लॉगइन करने के बाद Profile, Settings या Personal Details सेक्शन चेक करें। अगर यहां Mobile Number Update का विकल्प दिखाई देता है तो नया नंबर दर्ज करें और बैंक के निर्देशों के मुताबिक वेरिफिकेशन पूरा करें।

इसमें ध्यान रखें कि हर बैंक की प्रक्रिया अलग हो सकती है। इसलिए मोबाइल नंबर अपडेट करते समय हमेशा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें और किसी अनजान लिंक पर अपनी बैंकिंग डिटेल या OTP शेयर न करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com