

Airtel Ganesh Chaturthi Offer: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों से लेकर सोसाइटी और पंडालों तक उत्सव का माहौल बन जाता है। जिसमें गणपति स्थापना, आरती, सजावट, परिवार के साथ बिताए पल और विसर्जन की यादें लोग अब सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रखते बल्कि सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Airtel ने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि इसकी मदद से यूजर्स साधारण फॉरवर्ड मैसेज की जगह अपनी पसंद की क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड शुभकामनाएं तैयार कर सकते हैं।
जानकारी में बताया जा रहा है कि Airtel की इस डिजिटल सुविधा के तहत ग्राहक Adobe Express Premium के प्रीमियम टेम्पलेट्स, AI-संचालित क्रिएटिव टूल्स, इमेज, फॉन्ट्स और डिजाइन एसेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं जिन ग्राहकों ने अभी तक इसका एक्सेस एक्टिवेट नहीं किया है वे जनवरी 2027 तक इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। वहीं इस सुविधा को खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद बताया है जो बिना ज्यादा समय लगाए सोशल मीडिया के लिए आकर्षक डिजाइन और वीडियो तैयार करना चाहते हैं।
गणेश चतुर्थी पर यूजर्स Adobe Express Premium की मदद से अपने परिवार और दोस्तों के लिए अलग अंदाज में शुभकामना पोस्ट बना सकते हैं। इसमें गणपति की सजावट, आरती और पूजा के खास पलों को Instagram Stories और Reels में बदला जा सकता है। इसके अलावा सोसाइटी सेलिब्रेशन, कम्युनिटी इवेंट या गणपति समारोह के लिए डिजिटल इनवाइट भी तैयार किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं क्रिएटिव इफेक्ट्स और फेस्टिव थीम के जरिए दर्शन और उत्सव के पलों को आकर्षक सोशल मीडिया पोस्ट में बदलना भी काफी आसान होने वाला है।
इस फीचर से गणपति स्थापना से लेकर विसर्जन तक के पूरे सफर को एक हाइलाइट वीडियो या मेमोरी रील के रूप में तैयार किया जा सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि अलग-अलग दिनों की तस्वीरों और वीडियो को एक क्रिएटिव स्टोरी में जोड़कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जाना आसान हो जाएगा। वहीं इसको लेकर Airtel का कहना है कि कंपनी का फोकस केवल बेहतर नेटवर्क उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि ऐसे डिजिटल फायदे देने पर भी है जो ग्राहकों को अपनी रचनात्मकता दिखाने और अपनों से जुड़े रहने में मदद करता है।
जैसा कि सभी जानते है कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में Airtel और Adobe की यह साझेदारी यूजर्स को ज्यादा व्यक्तिगत और खास डिजिटल कंटेंट बनाने का विकल्प देती है। इसमें खास बात यह है कि इसके लिए डिजाइनिंग में एक्सपर्ट होना जरूरी नहीं है। यूजर तैयार टेम्पलेट्स और क्रिएटिव टूल्स की मदद से अपने त्योहार की यादों को आसानी से एक नया डिजिटल अंदाज दे सकते हैं।