मानसून में क्यों कम हो जाती है एसी की कूलिंग? जानिए असली वजहें और समाधान
गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) की जरूरत बढ़ जाती है, लेकिन कई बार एसी ऑन होने के बावजूद कमरे में ठंडक महसूस नहीं होती। अधिकतर लोग इसे गैस की कमी मानते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ है।
- Written By: सिमरन सिंह
AC में क्यों नहीं आ रही हवा। (सौ. Freepik)
गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एसी ऑन होने के बावजूद कमरे में ठंडक महसूस नहीं होती। अधिकतर लोग इसे गैस की कमी मानते हैं, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गहरी है।
मानसून में एसी क्यों नहीं करता ठंडा?
बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है और तापमान थोड़ा कम हो जाता है। ऐसे में अगर कमरे का तापमान और एसी में सेट किया गया तापमान एक समान हो जाए, तो एसी का कंप्रेसर काम करना बंद कर देता है। “जब कमरे का तापमान और एसी का सेट तापमान समान हो, तो एसी सिर्फ हवा फेंकता है, लेकिन ठंडी नहीं करता।”
उदाहरण के तौर पर, अगर कमरे का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है और एसी भी 25 डिग्री पर सेट है, तो कंप्रेसर चालू नहीं होगा। जब तक तापमान इससे अधिक न हो, तब तक एसी ठंडक नहीं देगा।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
क्या गैस की कमी है वजह?
गैस की कमी या लीकेज कूलिंग में कमी की एक वजह हो सकती है, लेकिन हर बार यही कारण नहीं होता। यदि एसी से धीरे-धीरे कूलिंग कम हो रही हो, इनडोर यूनिट पर बर्फ जम रही हो या अजीब आवाजें आ रही हों, तो यह गैस लीकेज का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत विशेषज्ञ की मदद लें।
अन्य कारण जो कूलिंग को प्रभावित करते हैं:
- गंदा डस्ट फिल्टर: इससे एयर फ्लो कम हो जाता है और कूलिंग नहीं होती।
- थर्मोस्टेट की खराबी: अगर सेंसर खराब है, तो एसी गलत तापमान सेंस करेगा।
- कमरे का आकार बड़ा होना: एसी की टन क्षमता से बड़ा कमरा प्रभावी रूप से ठंडा नहीं हो सकता।
समाधान क्या है?
- मानसून में एसी का तापमान 22-24 डिग्री के बीच रखें।
- हर 3 महीने में एसी की सर्विस कराएं और फिल्टर की सफाई करें।
- कमरे को अच्छे से बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए।
- अगर समस्या बनी रहे तो प्रोफेशनल तकनीशियन से जांच कराएं।
