₹5 रोज में 90 दिन नंबर एक्टिव, BSNL का सस्ता प्लान बना मिडिल क्लास का सहारा
BSNL New Prepaid Plan: नंबर लंबे समय से बंद पड़ा है और महंगा रिचार्ज करवाने का मन नहीं कर रहा, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। BSNL ने करोड़ों यूजर्स के लिए एक किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
BSNL Plan (Source. Design)
BSNL 90 Days Prepaid Plan Offer: अगर आपका BSNL नंबर लंबे समय से बंद पड़ा है और महंगा रिचार्ज करवाने का मन नहीं कर रहा, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने करोड़ों यूजर्स के लिए एक किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है। खास बात यह है कि यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करते हैं या कम खर्च में अपना पुराना नंबर चालू रखना चाहते हैं।
449 रुपये में 90 दिन की वैलिडिटी
BSNL यूपी ईस्ट ने अपने आधिकारिक हैंडल से 449 रुपये वाले इस नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। इस प्लान में पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी रोजाना लगभग 5 रुपये खर्च करके आप अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं। आज के समय में जब ज्यादातर कंपनियों के रिचार्ज महंगे हो चुके हैं, ऐसे में यह प्लान लोअर मिडिल क्लास और बजट यूजर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा
इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ दिया जा रहा है। मैसेजिंग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रोज 100 SMS भी शामिल किए गए हैं। डेटा की बात करें तो इस प्लान में कुल 5GB डेटा मिलता है, जिसे बिना किसी डेली लिमिट के इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी जरूरत के हिसाब से आप डेटा यूज कर सकते हैं, कोई रोजाना सीमा नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Time Capsule क्या होता है? जानिए कैसे आप भी घर बैठे बना सकते है Digital Time Capsule
ये भी पढ़े: AI की दुनिया के ‘करण-अर्जुन’ को मोदी भी नहीं मिला पाए! स्टेज पर दिखा ‘एआई कोल्ड वॉर’, VIDEO में देखें तकरार
बंद नंबर दोबारा चालू करने का आसान विकल्प
कई यूजर्स का BSNL नंबर लंबे समय से बंद पड़ा है, लेकिन वह उसे पूरी तरह छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे लोगों के लिए यह प्लान एक सस्ता और आसान विकल्प बनकर सामने आया है। कम कीमत में लंबी वैलिडिटी मिलना इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
अब वापसी का समय है।
अपना BSNL नंबर फिर से सक्रिय कीजिए। जो कभी अपना था, वही फिर से चुनिए।
Rs.449 में भरोसे का कनेक्शन वापस पाइए।#ReconnectWithBSNL #BSNL4G pic.twitter.com/CBuHGOxhjz — BSNLUPE (@BSNL_UPEast) February 16, 2026
नेटवर्क होगा और मजबूत
BSNL ने हाल के महीनों में देशभर में लाखों 4G और 5G मोबाइल टावर लगाए हैं। कंपनी लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है ताकि यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। सरकार ने भी बजट में BSNL के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त फंड देने की बात कही है। वर्तमान में कंपनी के नेटवर्क पर 9 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स जुड़े हुए हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 5G सेवा शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। BSNL का 4G नेटवर्क पूरी तरह 5G रेडी बताया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में यूजर्स को तेज इंटरनेट का लाभ मिल सकता है।
