Flipkart पर 999 रुपये में मिल रहा ये 50MP कैमरा वाला 5G धांसू फोन, जानिए क्या है डील
फ्लिपकार्ट पर एक सेल खत्म नहीं होता, जबतक दूसरा सेल शुरू हो जाता है। Flipkart पर चल रहे सेल में मोटोरोला G35 5G स्मार्टफोन को आप बेहद सस्ते कीमत पर खरीद सकते हैं। इस 5G फोन के फोटोग्रफी को एंहांस करने के लिए कंपनी ने...
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
फ्लिपकार्ट, कॉन्सेप्ट इमेज
नवभारत टेक डेस्क : अगर आप भी नए 5जी फोन को खरीदने की प्लालिंग कर रहे हैं या फिर पुराने 4जी फोन को 5जी में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज के इस फीचर आर्टिकल में हम आपके के लिए एक ऐसे 5G स्मार्टफोन को शॉर्टलिस्ट करके लाए हैं, जिसकी कीमत बेहद कम है और फीचर एक से बढ़कर एक हैं।
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर एक सेल खत्म नहीं होता, जबतक दूसरा सेल शुरू हो जाता है। फ्लिपकार्ड पर चल रहे सेल में मोटोरोला G35 5G स्मार्टफोन को आप बेहद सस्ते कीमत पर खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की ओरिजिनल कीमत 12,499 रुपये है। लेकिन, इसे फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। मोटो का यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज के साथ है।
50 मेगापिक्सल का कैमरा और बहुत कुछ
मोटोरोला के इस 5G फोन के परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए कंपनी ने इसमें T760 ऑक्टा कोर प्रॉसेसर का इस्तेमाल किया है। मोटो के इस 5G फोन के फोटोग्रफी को एंहांस करने के लिए कंपनी ने बैक साइड में दो कैमरा का सेटअप दिया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 16 मेगापिक्सल का एक फ्रॉन्ट कैमरा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें डिटेल्स
फोन की स्लो स्पीड से हैं परेशान? इन आसान Android Tricks से होम स्क्रीन को बनाएं बेहतर
Google Vids का बड़ा धमाका: अब Gemini Omni और Personal Avatar से वीडियो बनाना होगा और भी आसान
डेलाइट सेविंग टाइम से जुड़ी 10 रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते, जानिए क्यों साल में दो बार बदलती है घड़ी
5000 एमएएच की लंबी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
मोटो G35 5G स्मार्टफोन 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 5000 एमएएच बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो डेली यूजेज में एक से डेढ़ दिन का बैकअप देता है। मोटो के इस सस्ते 5G फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। आप इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर ले सकचे हैं। इतना ही नहीं इस 5जी फोन को 1000 रुपये से कम की कीमत पर खरीद सकते हैं।
टेक जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
मोटो के इस सस्ते 5जी फोन की कीमत 9,999 रुपये है पर इस फोन पर 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। अगर आप इस फोन को पुराने फोन से एक्सचेंज करते हैं, तो केवल 999 रुपये में ही यह 5जी फोन आपका हो जाएगा। पर ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डेपेंड करता है।
