iPhone के ये 5 सीक्रेट फीचर्स क्या आप जानते हैं? आपकी लाइफ बना देंगे बेहद आसान
iPhone Secret Features: iPhone में ऐसे कई छुपे हुए फीचर्स हैं जो आपके रोज़मर्रा के कामों को बहुत आसान बना सकते हैं? ज़्यादातर लोग सिर्फ बेसिक फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ खास फीचर्स कमाल है।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone (Source. Apple)
iPhone Smart Features: क्या आप जानते हैं कि आपके iPhone में ऐसे कई छुपे हुए फीचर्स हैं जो आपके रोज़मर्रा के कामों को बहुत आसान बना सकते हैं? ज़्यादातर लोग सिर्फ बेसिक फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी शानदार ट्रिक्स बताएंगे जो शायद ही आपको पता हों और जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी लाइफ को आसान कर सकते है।
1. सफर के दौरान जी मिचलाना (Motion Sickness)
क्या आपको कार या बस में फोन चलाने पर चक्कर आते हैं या जी मिचलाता है? iPhone का एक विशेष फीचर स्क्रीन के किनारों पर छोटे ‘मूविंग डॉट्स’ जोड़ता है। एक्सेलरोमीटर की मदद से ये डॉट्स गाड़ी की गति के विपरीत दिशा में चलते हैं, जिससे आपकी आँखों को गति का आभास होता रहता है और मोशन सिकनेस कम हो जाती है।
2. कैलकुलेटर से करेंसी और यूनिट कन्वर्शन
अब आपको करेंसी बदलने के लिए अलग से ऐप की ज़रूरत नहीं है। iPhone के कैलकुलेटर में ऊपर दाईं ओर दिए गए आइकन पर क्लिक करके ‘Convert’ विकल्प चुनें। यहाँ से आप विदेशी मुद्रा या वजन को आसानी से बदल सकते हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान बहुत उपयोगी साबित होता है।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स
WWDC 2026 में टिम कुक का भावुक विदाई भाषण, Apple के भविष्य की बड़ी झलक आई सामने
Siri AI हुआ लॉन्च: Apple का बड़ा धमाका, iPhone से लेकर Mac तक बदल जाएगा पूरा अनुभव
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
3. टेक्स्ट सिलेक्ट करने की स्मार्ट ट्रिक
कीबोर्ड पर कर्सर घुमाते समय बस स्पेसबार को दबाकर रखें और दूसरी उंगली से कीबोर्ड पर कहीं भी टैप करें। ऐसा करने से आप तुरंत टेक्स्ट को सिलेक्ट या हाईलाइट करना शुरू कर सकते हैं। यह तरीका बड़े पैराग्राफ को एडिट करने में बहुत समय बचाता है।
ये भी पढ़े: अब WhatsApp से होगा मोबाइल रिचार्ज, इन स्टेप्स को फॉलो कर होगा काम
4. फोटो छुपाएं और Face ID से लॉक करें
गैलरी में किसी फोटो को दबाकर रखें और ‘Hide’ विकल्प चुनें। यह फोटो ‘Utilities’ के अंदर हिडन एल्बम में चली जाएगी। सेटिंग्स (Settings > Photos) में जाकर आप इस एल्बम को पूरी तरह से गायब भी कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे खोलने के लिए ‘Face ID‘ अनिवार्य कर सकते हैं, जिससे आपके फोन का पिन जानने वाला व्यक्ति भी आपकी निजी तस्वीरें नहीं देख पाएगा।
5. ऐप्स की सबसे तेज़ खोज
होम स्क्रीन पर बस नीचे की ओर स्वाइप करें और ऐप का नाम लिखें। यह किसी भी ऐप को खोजने का सबसे तेज़ तरीका है। इसकी मदद से आप अपनी होम स्क्रीन को साफ-सुथरा रख सकते हैं और कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स के आइकन हटा सकते हैं। इन बेहतरीन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप अपने iPhone अनुभव को और भी स्मार्ट बना सकते हैं।
iPhone का सही इस्तेमाल
iPhone Secret Features का इस्तेमाल करके आप भी iPhone का पूरा फायदा ले सकते है। जो काम को आसान करने के साथ आपको स्मार्ट बनाता है।
