Gmail के ये 4 कमाल के फीचर्स कर देंगे आपका काम और आसान, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Gmail आज सिर्फ मेल भेजने का माध्यम ही नहीं, बल्कि कई और चीजों में भी इस्तेमाल होता है। साथ ही, यह अब एक स्मार्ट वर्किंग टूल बन चुकी है, जो ऑफिस से लेकर स्कूल और कॉलेज तक के काम आता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Gmail का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें। (सौ. Freepik)
गूगल की बेहद लोकप्रिय ईमेल सेवा Gmail आज सिर्फ मेल भेजने का माध्यम ही नहीं रह गई है, बल्कि यह अब एक स्मार्ट वर्किंग टूल बन चुकी है। ऑफिस से लेकर पर्सनल यूज तक, Gmail में मौजूद कुछ ऐसे दमदार फीचर्स हैं, जो आपके काम को आसान और व्यवस्थित बना सकते हैं। आइए जानते हैं जीमेल के ऐसे ही चार शानदार फीचर्स के बारे में जो हर यूजर को पता होने चाहिए।
1. शेड्यूल सेंड फीचर: तय समय पर भेजें ईमेल
कई बार हमें किसी विशेष समय पर ईमेल भेजनी होती है, लेकिन हम उस वक्त उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में Gmail का Schedule Send फीचर बेहद काम आता है। इससे आप ईमेल लिखकर भेजने की तारीख और समय पहले से निर्धारित कर सकते हैं। यह फीचर बर्थडे, एनिवर्सरी जैसे अवसरों पर बधाई संदेश शेड्यूल करने के लिए भी उपयोगी है।
2. स्मार्ट कंपोज फीचर: टाइपिंग का समय बचाएं
Smart Compose फीचर की मदद से जैसे ही आप ईमेल टाइप करना शुरू करते हैं, Gmail आगे के शब्द और वाक्य का सुझाव देने लगता है। इससे ईमेल जल्दी और स्पष्टता से तैयार हो जाती है। यह फीचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो प्रोफेशनल टोन में ईमेल लिखना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
3. स्मार्ट रिप्लाई फीचर: तुरंत दें जवाब
अगर आप ईमेल का जवाब जल्दी देना चाहते हैं, तो Gmail का Smart Reply फीचर आपके लिए उपयोगी है। यह फीचर ईमेल के कंटेंट के आधार पर कुछ छोटे-छोटे जवाबों का सुझाव देता है, जिन्हें एक क्लिक में भेजा जा सकता है। मोबाइल यूजर्स के लिए यह काफी सहायक साबित होता है।
4. अनडू सेंड फीचर: गलती से भेजा ईमेल वापस लें
कभी-कभी जल्दबाजी में गलत ईमेल भेज दी जाती है, लेकिन Gmail का Undo Send फीचर आपको कुछ सेकंड का समय देता है जिससे आप उस ईमेल को वापस ले सकते हैं। “Undo” बटन पर क्लिक कर आप शर्मनाक स्थिति से खुद को बचा सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात
जीमेल सिर्फ एक ईमेल सेवा नहीं, बल्कि एक स्मार्ट टूल है जो कामकाज को आसान और प्रोफेशनल बनाता है। इन फीचर्स का सही इस्तेमाल करके आप समय की बचत के साथ-साथ अपनी कार्यक्षमता भी बढ़ा सकते हैं।
