Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aadhaar Card पर ₹3 लाख लोन का लालच पड़ सकता है भारी, मिडिल क्लास परिवार हो जाएं सावधान

Aadhaar Card Loan Fraud: सोशल मीडिया पर एक खतरनाक ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है, इस फर्जी दावे में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री लोन योजना के तहत सिर्फ आधार कार्ड से ₹3 लाख तक का लोन मिल सकता है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 16, 2026 | 10:56 AM

Aadhaar Card (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prime Minister Loan Scheme Scam: आजकल सोशल मीडिया और YouTube पर एक खतरनाक ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है, जो खासतौर पर मिडिल क्लास और तुरंत पैसों की जरूरत वाले लोगों को निशाना बना रहा है। इस फर्जी दावे में कहा जा रहा है कि “प्रधानमंत्री लोन योजना” के तहत सिर्फ Aadhaar Card से ₹3 लाख तक का लोन मिल सकता है। लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना मौजूद नहीं है और यह पूरी तरह से धोखाधड़ी है।

स्कैम कैसे काम करता है

यह ठगी बेहद चालाकी से डिजाइन की जाती है ताकि आम लोग आसानी से इसके झांसे में आ जाएं। विज्ञापनों में “Apply Now” जैसे शब्दों के साथ सरकारी लोगो जैसे दिखने वाले ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह असली लगे। कई बार इसमें लिंक या QR कोड भी दिया जाता है।

जैसे ही कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, उसे किसी फर्जी वेबसाइट या ऐप पर भेज दिया जाता है, जहां उससे आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है। जानकारी भरते ही ठग इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Netflix के मास्टरमाइंड अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, क्या बदलने वाला है कंपनी का भविष्य?

iPhone 18 Pro का नया रंग मचा देगा धूम, Apple का बड़ा बदलाव, पुराने कलर होंगे गायब

मोबाइल लेने वालों के लिए बड़ी खबर, Vivo ला रहा 200MP कैमरा वाला धांसू फोन

अब AI ढूंढेगा नई दवाएं, बीमारी का इलाज होगा तुरंत? जानिए GPT-Rosalind क्या है

किसे बनाया जा रहा है निशाना

इस स्कैम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए फ्रॉडस्टर स्पॉन्सर्ड विज्ञापनों का सहारा ले रहे हैं। यानी पैसे देकर इन फर्जी ऐड्स को प्रमोट किया जा रहा है। खासतौर पर वे लोग जो जल्दी लोन चाहते हैं, उन्हें टारगेट किया जाता है। जल्दी करें और सीमित समय ऑफर जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों को जल्दबाजी में क्लिक करने पर मजबूर किया जाता है और यही गलती भारी पड़ जाती है।

इससे क्या खतरा है

अगर कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी शेयर कर देता है, तो उसका बड़ा नुकसान हो सकता है। उसकी पहचान चोरी हो सकती है या बैंक खाते से पैसे तक गायब हो सकते हैं। कई मामलों में ठग इस जानकारी का इस्तेमाल कर आगे और बड़े फ्रॉड भी कर सकते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान कई गुना बढ़ सकता है।

ये भी पढ़े: अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट

कैसे रहें सुरक्षित

ऐसे स्कैम से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। अगर कोई विज्ञापन बिना ज्यादा दस्तावेज के बड़ा लोन देने का दावा करे, तो उस पर भरोसा न करें। सरकारी योजनाओं की सही जानकारी हमेशा आधिकारिक वेबसाइट myscheme.gov.in पर जाकर ही जांचें। किसी भी अनजान वेबसाइट या ऐप पर अपनी पर्सनल या बैंकिंग जानकारी कभी शेयर न करें। अगर किसी लिंक में गलत स्पेलिंग, अजीब URL या जल्दी करने का दबाव दिखे, तो समझ जाएं कि यह स्कैम है।

अगर ऐसा कंटेंट दिखे तो क्या करें

अगर आपको इस तरह का कोई विज्ञापन या मैसेज दिखाई देता है, तो उसे नजरअंदाज न करें बल्कि तुरंत रिपोर्ट करें। आप इसे PIB Fact Check जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट कर सकते हैं या सोशल मीडिया पर फ्लैग कर सकते हैं। याद रखें, “आसान और जल्दी मिलने वाला पैसा” अक्सर धोखे का जाल होता है। थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

3 lakh loan on an aadhaar card could prove costly

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 10:56 AM

Topics:  

  • Online Scam
  • Personal Loan
  • Scam Alert
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.