Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंजर भूमि पर फसल उगाकर किसानों की आय बढ़ाएगी योगी सरकार

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: May 02, 2022 | 05:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) बंजर, बीहड़ और असमतल भूमि को कृषि योग्य बनाकर खेती का दायरा बढ़ाएगी। इससे उत्पादन तो बढ़ेगा ही, साथ ही किसानों की आय (Farmers Income) में भी वृद्धि होगी। प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना ( Pt. Deendayal Upadhyay Kisan Samridhi Yojana) के तहत कुल 1 लाख 71 हज़ार हेक्टेयर से अधिक भूमि को बनाया जाएगा खेती योग्य बनाएगी। 

देश और प्रदेश में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप अन्न के उत्पादन को बढ़ाना जरूरी है। शहरों के विस्तार से उपजाऊ भूमि घटती जा रही है। ऐसे में कृषि योग्य भूमि को बढ़ाना जरूरी है। उत्तर प्रदेश में जमीन (Land) का बड़ा हिस्सा ऐसा है, जहां परिस्थितियों के चलते किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। बीहड़, बंजर, असमतल और जलभराव के कारण काफी जमीन बेकार पड़ी है। 

1,71,386 हेक्टेयर भूमि को सुधारकर कृषि योग्य बनाएगी सरकार

सरकार ऐसी भूमि को सुधारकर खेती योग्य बनाना चाहती है। सरकार कुल 1,71,386 हेक्टेयर भूमि को सुधारकर कृषि योग्य बनाएगी। इसके लिए 477.33 करोड़ का राशि प्रस्तावित है। भूमि सुधार से भूगर्भ जलस्तर में भी बढ़ोतरी होगी। इससे सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता में सुधार होगा। 

सम्बंधित ख़बरें

58 साल पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर क्या हुआ था? आज तक रहस्य बनी है दीन दयाल उपाध्याय की मौत

निशानेबाज: गंगा स्नान का मुद्दा रंग लाया शंकराचार्य-योगी विवाद गहराया

कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री? जिनके इस्तीफे से यूपी में मचा बवाल, सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी

‘बुलडोजर बाबा’ से बच्चे ने मांग दी चिप्स, सीएम योगी खिलखिलाकर हंस पड़े, Video Viral

291.10 करोड़ रुपए का वित्तीय पोषण किया गया 

गौरतलब है कि पं. दीनदयाल किसान समृद्धि योजना के तहत पिछले पांच साल में 1,41,840 हेक्यर भूमि को सुधारकर खेती के योग्य बनाया गया है। इसके लिए 291.10 करोड़ रुपए का वित्तीय पोषण किया गया है। एक सर्वेक्षण के अनुसार, जिन क्षेत्रों में यह योजना लागू की गई है, वहां की उत्पादकता में औसतल 8.58 कुंतल की वृद्धि हुई है। साथ ही किसानों की आय में 48.53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन क्षेत्रों में भूगर्भ जलस्तर में 1.42 मीटर की वृद्धि भी देखी गई है।

Yogi government will increase the income of farmers by growing crops on barren land

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2022 | 05:15 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Pt. Deendayal Upadhyay Kisan Samridhi Yojana
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.