- Hindi News »
- State »
- Yogi Government Seeks Applications For Sale Of Vacant Data Centre Plot In Greater Noida
डाटा सेंटर के रिक्त प्लॉट्स की बिक्री के लिए जारी हुई स्कीम, योगी सरकार ने मांगा आवेदन
- Written By: अनिल सिंह

- यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने शुरू की नई स्कीम
- ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 28 में रिक्त प्लॉट्स के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया
- डाटा सेंटर परियोजना के अंतर्गत 5 केटेगरी के प्लॉट्स के लिए निवेश मित्र पोर्टल के जरिए मांगे गए हैं आवेदन
- 28.17 करोड़ से लेकर 176 करोड़ रुपए के बीच निर्धारित किया है प्लॉट्स का प्रीमियम
- 2.81 करोड़ से 17.67 करोड़ रुपए के बीच रहेगी रजिस्ट्रेशन फीस
- एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, एक्सप्रेस वे और बुद्ध सर्किट से निकटता के प्लॉट लेने वालों को होगा लाभ
प्लॉट्स का विवरण हुआ जारी
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने के लिए गठित संस्था इनवेस्ट यूपी तथा यीडा की वेबसाइट पर डाटा सेंटर परियोजना के लिए रिक्त प्लॉट्स का आंकड़ा साझा किया गया है। इसके अनुसार, प्लॉट्स के क्षेत्रफल, सेक्टर, प्रति स्क्वायर मीटर रेट ऑफ अलॉटमेंट, प्रेफरेंशियल लोकेशन चार्ज (पीएलसी), रजिस्ट्रेशन अमाउंट व कुल प्रीमियम के बारे में जानकारी दी गई है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 28 में 1.25 लाख स्क्वायर मीटर की प्लॉटिंग संख्या डी-1 के लिए रेट अलॉटमेंट प्रति स्क्वेयर मीटर की दर 12786 रुपए निर्धारित की गई है। इस पर 10 प्रतिशत पीएलसी के हिसाब से रजिस्ट्रेशन अमाउंट 17.67 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, टोटल प्रीमियम 176.73 करोड़ रुपए (पीएलसी सहित) निर्धारित किया गया है जो कि सर्वाधिक है। इसी प्रकार अन्य चार कैटेगरी में भी प्लॉटिंग्स, रजिस्ट्रेशन व प्रीमियम अमाउंट समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण इच्छुक आवेदनकर्ता इनवेस्ट यूपी व यीडा की आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। किसी प्रकार की अन्य जानकारी व शंका निराकरण के लिए यीडा की ई-मेल आईडी industry@yamunaexpresswayauthority.com पर ईमेल किया जा सकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ यीडा ने मिलाया हाथ
इस परियोजना के आवेदन समेत बैंकिंग ऑपरेशन्स को अंजाम देने के लिए यीडा ने बैंक ऑफ बड़ौदा से हाथ मिलाया है और वह बतौर बैंकिंग पार्टनर परियोजना में हिस्सेदारी निभाएगा। उल्लेखनीय है कि चाहें औद्योगिक प्लॉट्स की नीलामी हो या फिर ड्रॉ प्रक्रिया के जरिए निर्धारण हो, इन सभी को अंजाम देने के लिए लीस्ट ह्यूमन इंटरफियरेंस यानी मानवीय हस्तक्षेप की गुंजाइश न के बराबर रखी गई है। इससे, पोर्टल पर अंकित सभी पात्र आवेदनकर्ताओं की पात्रता का आंकलन कर इंटरफेस उन आवेदनों का निर्धारण करता है जो सबसे पात्र होते हैं। इस तरह, बिना किसी भ्रष्टाचार व छेड़खानी मुक्त प्रक्रिया के जरिए पात्र आवेदकों का चुनाव सुनिश्चित किया जाता है और यीडा समेत सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में इसी व्यवस्था के जरिए आवेदकों का निर्धारण सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
UP में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी पर नकेल कसेगी सरकार, अधिकारियों को आदेश जारी
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
Yogi government seeks applications for sale of vacant data centre plot in greater noida
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














