Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी सरकार की नई पहल, मुंबई में रह रहे यूपी के निवासियों के हितों के लिए कार्यालय शीघ्र

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: May 09, 2022 | 05:19 PM

CM Yogi- फाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: देश की औद्योगिक महानगरी मुंबई (Mumbai) में रह रहे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के निवासियों के लिए अब अपने मूल गृह राज्य से जुड़ने का एक और रास्ता खुलने जा रहा है।  उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) प्रदेश की राजधानी में एक नए कार्यालय स्थापित करने जा रही है, जिसका उद्देश्य होगा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों को अपने प्रदेश में निवेश करने, उनके हितों की रक्षा और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित इस कार्यालय के माध्यम से उन तमाम उत्तर प्रदेश के निवासियों से जुड़ना संभव होगा जो या तो लंबे समय से मुंबई में नौकरी या व्यवसाय के लिए रह रहे हैं, या वे, जो हर वर्ष रोजगार की तलाश में मुंबई जाते हैं और समय समय पर (या किसी आपदा की स्थिति में) उत्तर प्रदेश वापस आते हैं। 

मुंबई में रह रहे हैं यूपी के 50 से 60 लाख लोग

एक अनुमान के अनुसार, मुंबई की 1 करोड़ 84 लाख जनसंख्या में लगभग 50 से 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिनमे उत्तर प्रदेश से आने वालों की संख्या सर्वाधिक है। मुंबई में ये लंबे समय से रह रहे हैं और समय-समय पर अपने घर उत्तर प्रदेश के अलग जिलों में आते रहते हैं। मुंबई में उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य व्यवसाय, फैक्ट्री या मिल जैसे कई क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश  के लोगों का उल्लेखनीय योगदान है। ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां मुंबई के निवासियों के जीवन में इनकी बड़ी भूमिका है। उद्योग और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश के निवासी मुंबई में उल्लेखनीय कार्य रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी, फिल्म, टेलिविज़न, मैन्यूफैक्चरिंग, फाइनैन्स, खाद्य प्रसंस्करण आदि उद्योगों में उत्तर प्रदेश के उद्यमियों का बड़ा योगदान है। 

सम्बंधित ख़बरें

मेडिकल साइंस में भारत की छलांग, एंटीबॉडी प्लेटफॉर्म से तेज होगा कैंसर का इलाज

कुंडा के महल से दिल्ली की अदालत तक, भानवी सिंह के वो आरोप जिन्होंने हिला दिया राजा भैया का किला- VIDEO

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य बिल्डर अभय गिरफ्तार; लापरवाही के लगे गंभीर आरोप

‘सड़कें, पुल और भ्रष्टाचार जान ले रहे हैं…’, नोएडा हादसे को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर सीधा हमला

उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा

इसके साथ, असंगठित क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश के कामगार बड़ी संख्या में मुंबई में काम कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों में कोविड आपदा और लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में इन्हें मुंबई से वापस अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश आना पड़ा था और उस समय योगी सरकार द्वारा एक विशाल योजना के अंतर्गत न केवल इन्हें सकुशल उत्तर प्रदेश लाया गया, बल्कि उन्हे उनके गृह जनपदों तक भी भेजा गया था।  प्रस्तावित कार्यालय के माध्यम से मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों को उत्तर प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं से अवगत करा कर उन्हे यहां उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उनसे विचार-विमर्श करके उनके लिए यहां एक अनुकूल और आकर्षक बिजनस एनवायरनमेंट भी तैयार किया जाएगा। उन्हें यह बताया जाएगा कि उत्तर प्रदेश में उनके उत्पादों या सेवाओं के लिए एक विशाल बाजार और मांग है, जिसकी वजह से उनके लिए यहां निवेश करना लाभप्रद होगा। 

कामगारों के लिए बनाई जाएंगी योजनाएं 

अन्य कामगारों के लिए इस प्रस्तावित कार्यालय  द्वारा उनके हित की योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे उनके लिए किसी संकट की स्थिति में उप्र आना सुलभ हो और उन्हे यहां उनके अनुभव और क्षमता के अनुरूप काम या रोजगार मिल सके। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए भी इसी प्रकार के कदम उठाए जाएंगे जिससे उनके हितों की रक्षा की जा सके और उन्हे नई संभावनाओं से परिचित किया जा सके। यूपी सरकार की इस अभिनव पहल से मुंबई में रह रहे उन लाखों यूपी के निवासियों के हितों की रक्षा तो होगी ही, उन्हें अपने गृह राज्य में निवेश करके यहां से जुड़ने और यहां की समृद्धि में योगदान करने का एक बड़ा मौका भी मिलेगा।

Yogi government new initiative office soon for the interests of the residents of uttar pradesh living in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2022 | 05:19 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • new initiative
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.