- Hindi News »
- State »
- Yogi Government Initiative Towards Ground Water Management 75 Amrit Sarovar Will Be Ready In Every District
भूजल प्रबंधन की दिशा में योगी सरकार की पहल, हर जिले में तैयार होंगे 75 ‘अमृत सरोवर’
- Written By: प्रभाकर दुबे

pic (ANI)
लखनऊ: भूमिगत जल स्तर (Ground Water Level) को व्यवस्थित करने की दिशा में योगी सरकार (Yogi Govt.) अभिनव पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि प्रदेश के हर एक जिले में 75 तालाबों (Ponds) के पुनरोद्धार/खोदाई का काम किया जाएगा, जो कि भूमिगत जलस्तर को ऊंचा उठाने में सहायक तो होंगे ही साथ ही स्थानीय पर्यटन का केंद्र भी बनेंगे। आजादी के अमृत काल (75वें वर्ष) में शुरू होने जा रहे इस विशेष अभियान के तहत 75 जिलों में कुल 5,625 तालाब तैयार होंगे, इन्हें ‘अमृत सरोवर’ (Amrit Sarovar) नाम दिया जाएगा।
मंगलवार को शासन स्तर के उच्चाधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अमृत सरोवर’ के लिए सभी जिलों में उपेक्षित तालाबों का चिन्हीकरण कर लिया जाए। जहां तालाब न हो वहां सरकारी भूमि पर नए तालाब तैयार कराए जाएं। श्रावस्ती और संतकबीर नगर जैसे अपेक्षाकृत छोटे जिलों अथवा बुंदेलखंड के हर जिले में अगर न्यूनतम 75 तालाब तैयार हो पाने में कतिपय असुविधा है तो लक्ष्य के सापेक्ष बड़े जिलों में तालाबों की संख्या बढ़ाई जाए।
सम्बंधित ख़बरें
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम को मारना चाहते थे उसके सगे भाई, बाबा की पुलिस ने किया एनकाउंटर
मयावती के इकलौते विधायक के घर IT रेड, इनकम टैक्स की टीम ने खंगाले दस्तावेज, योगी के मंत्री हुए नाराज
Gondia News: रबी फसलों की सिंचाई से गोरेगांव में भूजल स्तर गिरा, जल संकट की आशंका
स्थानीय जनप्रतिनिधि भी श्रम दान करेंगे
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में तैयार हो रहे यह ‘अमृत सरोवर’ हमेशा हमें इस विशिष्ट वर्ष की याद दिलाएंगे। सरोवर की खोदाई, पुनरोद्धार में व्यापक जन सहभागिता भी होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी श्रम दान करेंगे। सीएम के निर्देशानुसार इन तालाबों के रखरखाव के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। तालाब में गंदा पानी न जाए, इसके लिए कार्ययोजना में स्पष्ट प्रावधान होंगे। तालाब में जलीय जीव भी हों, इसके उपाय किए जाएंगे। यही नहीं, सुविधानुसार उनमें नौकायन भी कराया जाएगा।
व्यापक दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जल्द ही ‘अमृत सरोवर’ के लिए व्यापक दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि लगातार घट रहे भूजल स्तर में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अटल भूजल जैसी योजनाओं से स्थिति में काफी सुधार हुआ है तो भूजल के अनावश्यक दोहन पर लगाम लगाने के लिए कड़े कानून भी लागू किए गए हैं।
Yogi government initiative towards ground water management 75 amrit sarovar will be ready in every district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ola को लगा झटका, सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर से ग्रीव्स ने मारी बाजी, फरवरी में पलटा पूरा खेल
Mar 04, 2026 | 05:48 AM4 मार्च को ही है होली, सुबह-सुबह ये शुभ काम ज़रूर कर लें, पूरा साल बना रहेगा धन कमाने का योग!
Mar 04, 2026 | 05:00 AMNational Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














