Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी सरकार का बजट इस बार 6 लाख करोड़ होने की संभावना, 26 मई को होगा पेश

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: May 20, 2022 | 03:36 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-राजेश मिश्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 मई को अपना सालाना बजट विधानसभा में पेश करेगी।  इस बार प्रदेश के बजट का कुल आकार 6 लाख करोड़ रुपए के आसपास हो सकता है। प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से बुलाया गया जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, 24 और 25 मई को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद 26 मई को बजट पेश किया जाएगा। चर्चा के बाद 31 मई को बजट मतदान के उपरांत पारित किया जाएगा और इसी दिन विनियोग विधेयक सदन में रखा जाएगा।

बजट की तैयारियों में जुटे वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार भी बजट का आकार पहले के 5.50 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। बजट में बुनियादी  ढांचे और जनकल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बजट का आकार करीब 6 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। वित्त वर्ष 2021-22 में योगी सरकार ने 550271 करोड़ रुपए बजट पेश किया था। उस वित्त वर्ष में सरकार ने क्रमश 7301.52 करोड़ रुपए और 8479.53 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट भी पेश किए थे।

संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों पर ख़ास फोकस 

अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार के बजट में चुनाव के लिए तैयार किए गए संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों पर ख़ास फोकस रहेगा। इस बजट में सरकार ने अपने कर्मचारियों के वेतन के लिए 1.65 लाख करोड़ रुपए की धनराशि की व्यवस्था की है। बजट के जरिए सरकार बुनियादी छांचे के विकास को रफ्तार देने, महिलाओं और युवाओं के साथ ही किसानों के लिए खासी धनराशि के आवंटन के साथ नयी योजनाएं ला सकती है। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के वादे को पूरा करने के लिए धनराशि का आवंटन करने के साथ ही चुनावी घोषणा पत्र में किए गए हर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर के वादे को पूरा करने के लिए भी पैसों की व्यवस्था की जाएगी।

शिक्षण संस्थानों पर ख़ास ध्यान 

इसके साथ ही इस बजट में नये विश्वविद्यालय, नये आईटीआई जैसे शिक्षण संस्थानों पर ख़ास ध्यान रखा जाएगा। वित्त विभाग के मुताबिक, इस बजट से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 30,000 करोड़ रुपए और सिंचाई विभाग को 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का आवंटन होने की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू कर सकती है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि योगी सरकार अपने इस बजट में आलू, टमाटर और प्याज जैसी फसलें उगाने वाले किसानों के पक्ष में भी फैसला सुना सकती है। संभावना है कि इन फसलों का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया जाए।

Yogi government budget is likely to be 6 lakh crores this time will be presented on 26 may

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2022 | 03:36 PM

Topics:  

  • address
  • Budget
  • CM Yogi Adityanath
  • Yogi Government

सम्बंधित ख़बरें

1

Year Ender 2025: दुनिया के मंचों पर गूंजी पीएम मोदी की आवाज, 18 बार विदेशी संसदों में दिया संबोधन

2

ट्रैवल के दौरान पैसा बचाने के 5 स्मार्ट टिप्स आएं बहुत काम, कम बजट में होगा खूब मजा

3

सरदार पटेल की पुण्यतिथि: पीएम मोदी, अमित शाह ने किया ‘लौह पुरुष’ को याद, बताया अखंड भारत का शिल्पकार

4

केशव नहीं योगी ही होंगे 2027 के CM, BJP का सबसे बड़ा सियासी संदेश, एक तीर से साधे कई निशाने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.