Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM योगी आदित्यनाथ को लेकर क्या बोले हरीश राणा के पिता? कही यह बड़ी बात

Harish Rana Father Statement: हरीश राणा के पिता अशोक राणा ने सुप्रीम कोर्ट और सीएम योगी का आभार जताया, साथ ही उन्होंने बताया कि दुखद घड़ी में उनके पड़ोसियों ने उनकी काफी मदद की।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 26, 2026 | 06:46 PM

हरीश राणा के पिता (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Harish Rana Death: परमानेंट वेजिटेटिव सेटट में 13 साल तक संघर्ष करने वाले हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में 24 मार्च को आखिरी सांस ली। हरीश के पिता अशोक राणा ने इस दुखद घड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सर्वोच्च न्यायालय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। 2013 में पढ़ाई के दौरान उनके साथ हादसा हुआ था। जिसकी वजह से वह 13 साल तक कौमा में थे।

उनकी हालत को देखते हुए उनके माता-पिता ने कानूनी लड़ाई लड़ी जिसके चलते ही उन्हें इच्छा मृत्यु की परमिशन दी गई। हरीश के पिता अशोक राणा ने भावुक होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया, जिन्होंने जिलाधिकारी, जीडीए वीसी और कमिश्नर को उनके घर भेजकर सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

अशोर राणा ने भावुक होकर सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, जीडीए वीसी और कमिश्नर को उनके घर भेजकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सरकार की ओर से परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है। राणा ने जस्टिस परदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा के मानवीय दृष्टिकोण और निर्देशों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने एम्स की मेडिकल टीम और अपनी कानूनी टीम का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने इस मुश्किल स्वास्थ्य और कानूनी लड़ाई में उनका साथ दिया।

सम्बंधित ख़बरें

CM Yogi की अपील: गैस और ईंधन की किल्लत की अफवाहों पर न दें ध्यान, उत्तर प्रदेश में सप्लाई है सामान्य

‘लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए…’, CM योगी ने फिर ली रवि किशन की चुटकी; आप भी देखिए VIDEO

‘स्कूलों में वंदे मातरम जरूरी नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका; कहा- क्यों करें सुनवाई

हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म

पड़ोसियों को लेकर क्या कहा?

दुख की इस घड़ी में मानवीय संवेदनाओं की एक मिसाल भी देखने को मिली। अशोक राणा ने बताया कि उनकी सोसाइटी में रहने वाले अरविंद कुमार जैसे पड़ोसियों ने दिन-रात उनके मेहमानों के लिए भोजन बनाकर सेवा की। धार्मिक परंपराओं के चलते शोकग्रस्त घर में चूल्हा नहीं जलाया जा सकता था, ऐसे में पड़ोसियों ने आगे बढ़कर पूरी जिम्मेदारी संभाली और हिमाचल प्रदेश से आए परिजनों ने भी बताया कि परिवार ने रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अब तक अन्न ग्रहण नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: ‘जल्दी सीरियस हो जाओ वरना…’, ईरान की हेकड़ी पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, तेहरान को दी आखिरी चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छामृत्यु की अनुमति

दरअसल, हरीश राणा की लगातार बिगड़ती हालत और सुधार की कोई उम्मीद न दिखने पर परिवार ने कानूनी रास्ता अपनाया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया, यानी जीवन रक्षक उपकरण हटाने की अनुमति दे दी। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि गरिमा के साथ मृत्यु भी जीवन के अधिकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह ऐतिहासिक निर्णय देश के चिकित्सा और कानूनी क्षेत्र में एक अहम मिसाल बन गया है, जो असाध्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सम्मानजनक और शांतिपूर्ण अंत का विकल्प देता है।

Harish rana case father thanks yogi adityanath supreme court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2026 | 06:46 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.