Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छठ पूजा में स्वच्छता और सुरक्षा का मिसाल बनेगा यूपी, योगी ने किया ऐलान

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 17, 2023 | 03:46 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • आम जन से मुख्यमंत्री की अपील, सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना 
  • मुख्यमंत्री का निर्देश,सीसीटीवी से कवर करें लखनऊ शहीद पथ
  • छठ महापर्व की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
  • समय से हो सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आगामी छठ पर्व (Chhath Puja) को ‘स्वच्छता और सुरक्षा’ (Security) के मानक पर्व के रूप में आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व पर पूजा/अनुष्ठान के दौरान पूरे प्रदेश में स्वच्छ्ता का माहौल हो, इसके लिए नगर विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किये जायें। लोगों की आस्था का यथोचित सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि  नदियां/जलाशय दूषित न हों। लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक म प्रयोग न करने के लिए जागरूक करें। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रात्रि 1-2 बजे से ही श्रद्धालुओं/व्रतियों का आवागमन प्रारंभ हो जाता है, ऐसे में हर जगह समुचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। 

 
बिजली की निर्बाध आपूर्ति
नदी/जलाशय घाटों की साफ-सफाई करा लें और ट्रैफिक प्रबंधन भी किया जाए। नगर विकास मंत्री, महापौर लखनऊ, कृषि उत्पादन आयुक्त, एसडीजी कानून-व्यवस्था, प्रमुख सचिव नगर विकास, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व नगर आयुक्त लखनऊ के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में छठ के बीच स्वच्छ्ता के दृष्टिगगत ‘स्वच्छ घाट’ प्रतियोगिता भी कराई जानी चाहिए। पर्व पर आतिशबाजी की परंपरा है, ऐसे में यह ध्यान रखें कि भीड़ भाड़ के बीच आतिशबाजी न हो। सुरक्षा के दृष्टिगत सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाए। इस अवसर पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति होनी चाहिए।
 

सफाई कर्मियों का समय पर भुगतान 
मुख्यमंत्री ने लखनऊ की दैनिक सफाई व्यवस्था की समीक्षा भी की और निर्देश दिए कि राजधानी को उसकी गरिमा के अनुरूप स्वच्छ रखा जाना चाहिए। सफाई कर्मियों का भुगतान समय पर हो जाए। जी-20 और जीआईएस के समय जिस प्रकार पूरे महानगर की सजावट की गई थी, उसे स्थायी रूप देने की आवश्यकता है। राजधानी के सभी प्रवेश पॉइंट्स सजाए जाएं। 

 
ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर
नगरों में ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा, थ्री व्हीलर के लिए रूट तय करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई नाबालिग बच्चा ई-रिक्शा न चलाए। अवैध टैक्सी स्टैंड किसी भी दशा में संचालित न होने पाएं। सेफ सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि लखनऊ में अधिकाधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे यथाशीघ्र इंस्टॉल करा लिए जाएं। उद्यमी, बैंकिंग संस्थान, कारोबारी सहित आम जन भी सीसीटीवी लगा रहे हैं, उनका समुचित उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी की लाइफ लाइन ‘शहीद पथ’ को सीसीटीवी से कवर किया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

क्या यूपी में दौड़ेगी हवा में उड़ने वाली ट्रेन? सीएम योगी के जापान दौरे से खुल सकते हैं विकास के नए रास्ते

योगी के मंत्री आपस में ‘भिड़े’, दम है तो दुकान बताओ…ओमप्रकाश की ललकार पर अनिल राजभर का ‘परिवारवाद’ वाला वार

मिशन 1 ट्रिलियन डॉलर: योगी का सिंगापुर-जापान दौरा; गूगल और सुजुकी जैसी दिग्गज कंपनियों से होगा करार

पीएम मोदी ने बताया 21वीं सदी का ‘नया पावर गेम’…ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया शिलान्यास

Yogi adityanath announces tight security during chhath puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2023 | 03:46 PM

Topics:  

  • Tight Security
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.